Wednesday, March 4

इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जा रही है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड के एडिलेड ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी ताकि सीरीज में बढ़त बना सकें।

एडिलेड ओवल के आंकड़े

Adelaide Oval Pitch Report
Adelaide Oval Pitch Report

इस मैदान पर अगर पिच रिपोर्ट की बात करें, तो यहाँ पर तेज गेंदबाजों को अच्छी-खासी मदद मिलती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस ग्राउंड पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती हैं। लेकिन जैसे जैसे गेंद पुरानी होती जाती हैं वैसे वैसे बल्लेबाजी आसान होती जाती हैं।

यह दुनिया की सबसे बेहतरीन पिच में से हैं जहाँ हर किसी के लिए कुछ न कुछ होता हैं। अगर बल्लेबाज धैर्य से खेलेंगे तो वो बड़े रन बना सकेंगे। जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता हैं पिच बल्लेबाजी के लिए और धीरे होती जाती हैं जिससे क्रॉस बैट शॉट खेलने में मुसीबत आती हैं। इस ग्राउंड पर अक्सर ज्यादा बड़े स्कोर देखने को नहीं मिलते हैं।

Total Match 94
Bat First Won 49
Bat Second Won
43

कैसा रहने वाला है आज यहाँ मौसम

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस दिन टेम्परेचर भी ज़्यादा नहीं रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सुबह 21 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए, तो वो ज़्यादा नहीं रहने वाली है। यह 38% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश का अनुमान न के बराबर हैं, जो कि 4% तक हैं।

क्या कहते हैं इस ग्राउंड पर आंकड़े?

एडिलेड के एडिलेड ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक वनडे के सिर्फ 94 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 49 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं जबकि 43 बार चेस करने वाली टीम ने बाजी मारी हैं।

वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वो ऑस्ट्रेलिया (369/7 बनाम पाकिस्तान) ने साल 2016 में बनाया था। जबकि लोवेस्ट स्कोर न्यूज़ीलैंड (70/10 बनाम ऑस्ट्रेलिया) के नाम है, जो उन्होंने साल 1986 में बनाया था। वहीँ अगर इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर की बात करें, तो वो 213 रन हैं।

हाईएस्ट स्कोर 359/7
लोवेस्ट स्कोर 70/10

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के ऑप्टस क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 53 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 34 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल हुई हैं जबकि 17 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीँ १ मैच टाई रहा है और 1 बारिश के कर्उण रद्न्हेंद हो गया था।

Total Match 53
Won 34
Lost 17
No Result 1
Tied 1

इंडिया ने एडिलेड के एडिलेड ओवल क्रिकेट ग्राउंड में अब तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से 4 मैचों में हार मिली है जबकि 1 मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल हुई हैं। भारतीय टीम का एडिलेड ओवल में ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं हैं जिसे वो बदलना चाहेगी।

Total Match 5
Won 1
Lost 4
No Result 0
Tied 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version