Wednesday, March 4

Women ODI World Cup: महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में अभी तक हमें कई रोमांचक और यादगार मुकाबले देखने को मिले हैं। जबकि इस बीच कुछ टीमों के लिए यह टूर्नामेंट काफी निराशाजनक भी साबित हुआ है। खासकर तब जब वो टीमें काफी कम स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद उनकी विपक्षी टीम ने उस मैच को आसानी के साथ जीत लिया था। उस समय इन मैचों ने यह भी साबित किया था कि इन बड़े टूर्नामेंटों में दबाव और हालात का असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी पड़ता है। आइए महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में बने सबसे छोटे स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम :-

इस सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि साल 1997 में यह टीम महिला वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 27 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब यह टीम केवल 13.4 ओवर ही सिमट गई थी।

pakistan women cricket team
pakistan women cricket team

वहीं उस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह स्कोर केवल 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलिविया मैग्नो और जोडी डैनेट ने 3-3 विकेट लिए थे। इस मैच में पाकिस्तान का केवल एक बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाया था।

2. नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 1988 के वनडे विश्व कप में नीदरलैंड की पूरी टीम केवल 29 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस टीम को भी ऑस्ट्रेलिया ने ही ऑलआउट किया था। तब यह मैच पर्थ के मैदान पर खेला गया था।

Netherlands Women Cricket Team
Netherlands Women Cricket Team

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं तब इस मैच में लिंडसे रीलर (143), रूथ बकस्टीन (100) ने शानदार शतक लगाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में नीदरलैंड की टीम इस मैच को 255 रनों के बड़े अंतर से हार गई थी।

3. भारतीय महिला क्रिकेट टीम  :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि यह भारतीय टीम साल 1982 में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 37 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में भारतीय टीम ने 35 ओवर बल्लेबाजी की थी।

Indian women cricket team
Indian women cricket team

वहीं इस मैच में सबसे हैरानी की बात यह थी कि पहले बल्लेबाजी करने न्यूजीलैंड की टीम ने भी केवल 80 रन ही बनाए थे। इसके बाद कीवी टीम ने यह मैच 43 रन से जीत लिया था। वहीं तब यह मैच 60 ओवरों का खेला गया था।

4. नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भी नीदरलैंड की टीम ही आती है। क्यूंकि साल 1993 में न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए नीदरलैंड की पूरी टीम केवल 40 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं तब भी यह मैच 60 ओवरों का ही खेला गया था।

Netherlands Women Cricket Team
Netherlands Women Cricket Team

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम अपने सभी विकेट खोकर इन रनों तक पहुंच पाई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 13.2 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। तब इस मैच को कीवी टीम ने 10 विकेट से जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version