Sunday, February 15

Aus Vs Ind: Australian Legend Gave a Statement Saying, Winning the Border Gavaskar Trophy is Very Important

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने कहा कि भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज ट्रॉफी को जीतना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Aus Vs Ind: Australian Legend Gave a Statement Saying, Winning the Border Gavaskar Trophy is Very Important
Aus Vs Ind

भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नाम देने के बाद तीन दशक में यह पहली बार है जब दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज खेलेंगी। इसी वजह से यह सीरीज और महत्वपूर्ण और रोमांचक हो गई है। 

लंबे समय के बाद खेली जाएगी मैचों की सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण सीरीज में 1991-92 के बाद पहली बार पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। स्टार्क ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से कहा, इस बार यह पांच मैचों की सीरीज होगी जिससे यह एशेज सीरीज के समान महत्वपूर्ण हो गई है।

Aus Vs Ind: Australian Legend Gave a Statement Saying, Winning the Border Gavaskar Trophy is Very Important
Aus Vs Ind

ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नही जीत पाया है। जबकि, भारत ने इस बीच लगातार चार सीरीज जीती है। भारत ने इस दौरान दो बार 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया था।     

स्टार्क की चाह क्लीन स्वीप के साथ जीत

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) न केवल सीरीज जीतना चाहते हैं, बल्कि वह चाहते हैं कि उनकी टीम क्लीन स्वीप करे। विशेष कर तब, जब यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में अभी पहले स्थान पर है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे पायदान पर है।

 स्टार्क ने कहा:-

“भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी टेस्ट रेंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं इसलिए क्रिकेट प्रेमियों और निश्चित रूप से खिलाड़ियों के लिए बहुत ही रोमांचक श्रृंखला होने वाली है। हम अपनी घरेलु धरती पर अपने हर एक मैच जीतना चाहते हैं और हम यह भी जानते हैं कि भारतीय टीम काफी मजबूत है लेकिन हमें उम्मीद है कि आठ जनवरी को ट्रॉफी हमारे हाथ में होगी”।  

100वां टेस्ट से केवल 11 मैच दूर स्टार्क 

मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) 100 टेस्ट मैच खेलने से मात्र 11 मैच दूर हैं और बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का अभी लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नही है। उन्होंने कहा कि जब भी मुझे बैगी ग्रीन कैप पहनने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए बहुत ही खास पल होता है।

Aus Vs Ind: Australian Legend Gave a Statement Saying, Winning the Border Gavaskar Trophy is Very Important
Aus Vs Ind

मुझे उम्मीद है कि गर्मियों के सत्र में हम पांचो टेस्ट मैच जीतेंगे। जहां तक मेरे 100 टेस्ट मैच खेलने का सवाल है तो निश्चित तौर पर यह बहुत खास होगा। 

यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की नई क्रश विराट कोहली के साथ लेना चाहती हैं तस्वीर

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version