Sunday, February 1

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जा रही है। पहले मैच में पाकिस्तान की टीम ने जीत दर्ज करके सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा मैच 1 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट

Aus Vs Pak Match Today Know Head To Head Gaddafi Stadium Pitch Report And Weather Forecast
Aus Vs Pak Match Today Know Head To Head Gaddafi Stadium Pitch Report And Weather Forecast

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिला करती थी, जहाँ बड़े शॉट्स आसानी से लगते थे। हालाँकि शुरुआती दोनों मैचों में यहाँ धीमी विकेट देखने को मिली थी, जहाँ रन बनाना काफ़ी मुश्किल था।

नई गेंद से तो रन आ रहे थे, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद बड़े हिट्स लगाने में थोड़ी मुश्किल आ रही थी। स्पिनर्स और चेंज ऑफ़ पेस वाले गेंदबाज़ इस पिच पर बहुत सफल रहेंगे।

एवरेज स्कोर- 157

पहली इनिंग का एवरेज स्कोर- 164

दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर- 147

कैसा रहेगा मौसम?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने वाला है। इस दिन तापमान भी काफ़ी बढ़िया रहेगा। अगर तापमान की बात करें, तो यह 27 डिग्री से 13 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं ह्यूमिडिटी ज़्यादा रहने वाली है, जो लगभग 56% तक रह सकती है। इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं और हवा की रफ़्तार भी 8 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर के आँकड़े

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 14 बार चेज़ करने वाली और 22 बार चेस करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

टोटल मैच- 36

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 22

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 14

हाईएस्ट स्कोर- 209/3 (इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान)

न्यूनतम स्कोर- 94/10 (न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान)

हाईएस्ट टोटल चेज़- 197/3 (पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश)

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 126/7 (20 ओवर) पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस मैदान पर अगर प्रदर्शन की बात की जाए, तो यहाँ पाकिस्तान की टीम ने 30 मैच खेले हैं, जिसमें 19 मैचों में जीत दर्ज की है और 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

कुल मैच 30
जीत 19
हार 11
टाई 0
नो रिजल्ट 0

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

कुल मैच 3
जीत 2
हार 1
टाई 0
नो रिजल्ट 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version