Saturday, June 20

T20 World Cup trophy: टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास काफी पुराना है। क्यूंकि साल 2007 में इसका पहला संस्करण खेला गया था। तब इसको भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। इसके बाद साल 2024 में एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप को टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। इसके अलावा अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के के 9 संस्करण खेले जा चुके हैं।

इस दौरान विजेता बनने वाली सभी टीमों को चमचमाती हुई ट्रॉफी विजेता बनने पर पुरस्कार के रूप में दी गई थी। इसके अलावा क्रिकेट जगत से जुड़े कई फैंस के बीच में यह बात भी जानने की उत्सुकता होती है कि टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी किस धातु से बनी होती है। जबकि इस ट्रॉफी को बनाने में क्या सोने या चांदी का इस्तेमाल किया गया है। इस बीच आइए आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का पूरा इतिहास बताने वाले हैं।

पहली बार कब और कहां बनी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी :-

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को पहली बार भारत में ही बनाया गया था। तब इसको राजस्थान के जयपुर में बनाया गया था। जबकि इस ट्रॉफी का डिजाइन ऑस्ट्रेलिया की मिनाले ब्रायस ने तैयार किया था। फिर इसके बाद पहली बार ट्रॉफी को जयपुर के रहने वाले अमित पाबूवाल ने बनाया था।

India Win T20 World Cup trophy 2007
India Win T20 World Cup trophy 2007

इसके चलते हुए उन्होंने ही साल 2007 से लेकर साल 2012 तक टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी बनाई थी। लेकिन इसके बाद इसका जिम्मा लंदन की लिंक्स कंपनी को दे दिया गया था। इसके चलते हुए अब साल 2021 से लेकर अभी तक टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी बनाने का काम लंदन की थॉमस लाइट कंपनी ही कर रही है।

किस धातु की बनी है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी :-

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को बनाने के लिए चांदी का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं यह विश्व कप ट्रॉफी सिल्वर कलर की होती है। इसके चलते हुए ही इस ट्रॉफी की चमक सभी क्रिकेट फैंस को अपनी ओर आकर्षित करती है।

MS Dhoni With T20 World Cup trophy
MS Dhoni With T20 World Cup trophy

वहीं इस विश्व कप ट्रॉफी को बनाने में चांदी और रोडियम का इस्तेमाल किया गया है। क्यूंकि यह पूरी तरह से चांदी से ही नहीं बनी होती है। इसके अलावा इस ट्रॉफी का बेस सिल्वर प्लेट का होता है। वहीं इस विश्व कप ट्रॉफी को बनाने के लिए 5 अलग तरह की धातु का उपयोग किया जाता है।

जानिए कितना है टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का वजन :-

T20 World Cup trophy
T20 World Cup trophy

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का साल 2007 में कुल वजन 12 किलो था। जबकि इस ट्रॉफी की ऊंचाई 57.15 सेंटीमीटर थी। लेकिन इसके बाद साल 2021 में लंदन की थॉमस लाइट कंपनी ने इस ट्रॉफी का वजन काफी कम कर दिया था। इसके चलते हुए उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का वजन 3.9 किलो कर दिया था। वहीं इस ट्रॉफी की ऊंचाई भी अब केवल 51 सेंटीमीटर कर दी गई है।

जानिए कितनी है टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत :-

इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत पर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसके चलते हुए अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस ट्रॉफी को बनाने में कुल कितनी लागत लगी है। तभी तो इस ट्रॉफी की रकम कितनी है, इसका कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हो पाया है।

T20 World Cup trophy
T20 World Cup trophy

इसके बावजूद भी इस समय तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि इस वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को रेप्लिका ट्रॉफी दी जाती है। क्यूंकि वर्ल्ड कप की ओरिजिनल ट्रॉफी को आईसीसी अपने पास ही रखती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version