T20 World Cup 2026: इस बार टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आगामी 7 फरवरी से होने वाली है। वहीं इस आगामी संस्करण में भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपनी चुनौती पेश करने वाली है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली है। क्यूंकि इस बार वह भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी विश्व कप में सभी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के सामने कठिन चुनौती पेश करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा आइए बुमराह के टी-20 विश्व कप में किए प्रदर्शन पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
टी-20 विश्व कप में बुमराह का प्रदर्शन :-
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक टी-20 विश्व कप के तीन 3 संस्करणों में खेल चुके हैं। ये संस्करण साल 2016, 2021 और 2024 में खेले गए थे। इसके अलावा वह अपनी पीठ की चोट के चलते हुए साल 2022 के संस्करण में नहीं खेल पाए थे।

वहीं इस भारतीय तेज गेंदबाज ने अभी तक इस मेगा टूर्नामेंट में 18 मैचों में खेलते हुए 14.30 की शानदार गेंदबाजी औसत से 26 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6 से कम (5.44) रही है। वहीं टी-20 विश्व कप में उनसे ज्यादा विकेट केवल विचंद्रन अश्विन (32) और अर्शदीप सिंह (27) ने ही लिए हैं।
टी-20 विश्व कप में शानदार रहा है बुमराह का औसत :-
इसके अलावा टी-20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह का इकॉनमी रेट 5.44 है। क्यूंकि यह कम से कम 25 विश्व कप विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे अच्छा भी है। वहीं इस मामले में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (5.93) 6 से कम इकॉनमी रेट वाले एकमात्र दूसरे तेज गेंदबाज हैं।

जबकि इस मेगा टूर्नामेंट में 25 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बुमराह का औसत (14.3) छठा सबसे अच्छा है। इसके अलावा भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज ने इस टूर्नामेंट में 18 पारियों में गेंदबाजी की है। वहीं इनमें से 10 मैचों में उनकी इकॉनमी 4.8 से कम रही है।
ऐसा रहा है विश्व कप 2024 में बुमराह का प्रदर्शन :-
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप 2024 के 8 मैचों में खेलते हुए 8.26 की शानदार गेंदबाजी औसत और 4.17 की बेहतरीन इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए थे। इसके बाद तब उन्होंने उस सीजन के फाइनल में भी काफी शानदार गेंदबाजी की थी।

जबकि उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज ने भी तब उसी टूर्नामेंट में 9 मैच में खेलते हुए 15 विकेट लिए थे। लेकिन उस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट संयुक्त रूप से फजलहक फारूकी (17) और अर्शदीप सिंह (17) ने लिए थे।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100+ विकेट ले चुके हैं बुमराह :-
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ ही अपना टी-20 डेब्यू किया था। तब से लेकर अभी तक वह 85 मैचों की 82 पारियों में खेलते हुए 18.09 की शानदार गेंदबाजी औसत और 6.40 की इकॉनमी से 106 विकेट ले चुके हैं।

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/7 विकेट का रहा है। जबकि वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100+ विकेट लेने वाले 3 भारतीय गेंदबाजों में भी शामिल हैं। क्यूंकि उनके अलावा भारत के लिए यह कारनामा हार्दिक पांड्या और अर्शदीप भी कर चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







