Saturday, March 14

इंडिया-पाकिस्तान और इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बाद क्रिकेट में पिछले कुछ दशकों में एक और राइवलरी जो बड़ी तेजी से बढ़ रही है, वो इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की है। दोनों टीमों ने पिछले दो दशकों में बहुत से बेहतरीन मैचों के साथ हाई वोल्टेज सीरीज भी दी है। जिसके चलते, दर्शक अब इन टीमों के मैच का इंतज़ार करते है। ये टीमें जहाँ भी खेलती है, फैंस इस मैच के प्रति काफी उत्साहित रहते है।

इस बार टीम इंडिया को ऑसट्रेलिए का दौरा करना है। जहाँ पर दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जानी है। हालाँकि, उस सीरीज के पहले ऑस्ट्रेलिया ए की टीम भी इंडिया के दौरे पर आएगी। ताकि, वो भविष्य के लिए खिलाड़ियों को मौका दे सकें। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनऑफिसियल टेस्ट मैच खेले जाने है और 3 अनऑफिसियल वनडे मैच खेले जायेंगे। इस दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। तो चलिए इस आर्टिकल में लाइव स्ट्रीमिंग, शेड्यूल और स्क्वाड के बारे में जानते है।

भारतीय टीम का अभी नहीं हुआ है ऐलान

Mukesh Kumar Celebrating Wicket For India A
Mukesh Kumar Celebrating Wicket For India A

हालाँकि बीसीसीआई ने अभी इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, खबरों की मानें, तो अनऑफिसियल ओडीआई सीरीज में रोहित शर्मा खेल सकते है। वो साल 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते है जिसके लिए अभी से तैयारी कर रहे है। टेस्ट और टी20 क्रिकेट से वो पहले ही संन्यास ले चुके है इसलिए प्रैक्टिस में बने रहने के लिए वो इस सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते है।

बताते चलें, कि रोहित शर्मा के वनडे करियर पर भी खातर मंडरा रहा है। तभी माना जा रहा है कि वो इस वनडे सीरीज में खेलने का फैसला कर सकते है।

इंडिया ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए की अनऑफिसियल टेस्ट के लिए टीम

ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिचियोली, लियाम स्कॉट।

इंडिया ए के खिलाफ अनऑफिसियल ओडीआई के लिए ऑस्ट्रेलिया ए की टीम

कूपर कोनोली, हैरी डिक्सन, जैक एडवर्ड्स, सैम इलियट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, मैकेंज़ी हार्वे, टॉड मर्फी, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लैची शॉ, टॉम स्ट्रैकर, विल सदरलैंड, कैलम विडलर।

Australia A Tour Of India A 2025 Matches Schedule

पहला अनऑफिसियल टेस्ट- 16-19 सितम्बर, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
दूसरा अनऑफिसियल टेस्ट- 23-26 सितम्बर, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

पहला अनऑफिसियल ओडीआई- 30 सितम्बर, ग्रीन पार्क, कानपुर
दूसरा अनऑफिसियल ओडीआई- 03 अक्टूबर, ग्रीन पार्क, कानपुर
तीसरा अनऑफिसियल ओडीआई- 05 अक्टूबर, ग्रीन पार्क, कानपुर

IND A vs AUS A सीरीज कब से शुरू होगी?

ऑस्ट्रेलिया ए की इंडिया ए के खिलाफ अनऑफिसियल टेस्ट सीरीज 16 सितम्बर से लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी। जबकि, अनऑफिसियल ओडीआई सीरीज की शुरुआत 30 सितम्बर से कानपूर के ग्रीन पार्क में होगी।

IND A vs AUS A के मैच कब शुरू होंगे?

ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के अनऑफिसियल टेस्ट मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे होगी। जबकि, अनऑफिसियल वनडे सीरीज की शुरुआत भी सुबह 9:00 बजे से होगी।

IND A vs AUS A का टीवी पर लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के अनऑफिसियल दौरे का टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं देखा जा सकता है। क्योंकि ए मैच टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाते है।

IND A vs AUS A की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?

इस दौरे के लिए अभी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गयी है। हालाँकि इसके ब्राडकास्टिंग राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास है और आप इसे हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version