Saturday, February 21
WTC 2023-25 Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच यह फाइनल मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।
इस फाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में सैम कोंस्टास को मौका नहीं दिया गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रबंधन ने अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। चलिए इस फाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम पर एक नजर डाल लेते हैं।

इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन :-

Australia Test team
Australia Test team
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस फाइनल मैच के लिए इस बार ब्यू वेबस्टर को टीम में मौका दिया है। क्यूंकि इस ऑलराउंडर ने अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से खेलते हुए 3 टेस्ट में 3 विकेट लिए हैं। जबकि दूसरी तरफ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 150 रन बनाए हैं। इनमें उनके द्वारा बनाया गया एक अर्धशतक शामिल है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम : उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, और जोश हेजलवुड।

इस तरह की है दक्षिण अफ्रीका की टीम :-

South Africa cricket team
South Africa cricket team
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने पहली बार ही WTC के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। तभी तो अब ऐसे में तेम्बा बावुमा अपनी टीम को पहली बार WTC का खिताब जिताने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं इस फाइनल मैच के लिए उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन : तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन, मार्को येंसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी :-

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम का पलड़ा भारी रहा है। क्यूंकि टेस्ट क्रिकेट में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 101 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है।
Australia Test team
Australia Test team
जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को 26 टेस्ट में जीत मिली है। इसके अलावा इस बीच 21 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। जबकि तटस्थ मैदानों पर भी ये दोनों टीमें 3 मैचों में आपस में भिड़ी हैं। इनमें से 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली है, जबकि इस दौरान एक मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version