ISSF World Cup: भारतीय महिला निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने आईएसएसएफ विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। इस मैच में खेलते हुए भारत की इलावेनिल ने कुल 231.2 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि चीन की 18 साल की वैंग झिफेई ने कुल 252.7 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं कोरिया की क्वोन युनजी ने भी कुल 252.6 अंक के साथ रजत पदक पर अपना कब्जा किया है।
इलावेनिल वलारिवान ने जीता कांस्य पदक :-
आईएसएसएफ विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की महिला निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में खेलते हुए वलारिवान एक समय फाइनल में शीर्ष पर चल रही थीं। लेकिन अंत में उनको केवल कांस्य से ही संतोष करना पड़ा।
इस फाइनल मैच में खेलते हुए इलावेनिल ने कुल 231.2 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि चीन की 18 साल की खिलाड़ी वैंग झिफेई ने कुल 252.7 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं कोरिया की खिलाड़ी क्वोन युनजी ने भी कुल 252.6 अंक के साथ रजत पदक जीतकर अपने नाम किया है।
शुरुआत में इलावेनिल ने हासिल की थी बढ़त :-
इस फाइनल मैच में खेलते हुए भारतीय खिलाड़ी इलावेनिल ने अपनी 10.7 अंक के साथ शुरुआत की थी और फिर अपने अगले प्रयास में 10.8 अंक जुटाए थे। इसके बाद दो बार की ओलंपियन इलावेनिल शुरुआती पांच शॉट के बाद कोरिया की ओलंपिक चैंपियन युनजी से 0.3 अंक पीछे हो गई। इसके बाद वह 10.8 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई।
इस फाइनल मैच में खेलते हुए इलावेनिल 12 शॉट के बाद 127.2 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही थी। उनके अलावा इस समय वैंग दूसरे स्थान पर चल रही थी। इसके बाद भी इलावेनिल ने 10.7 अंक के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी। इसके बाद भारतीय निशानेबाज 9.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई और अंत में उनको कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। वहीं इससे पहले हुए क्वालिफिकेशन की छह सीरीज के बाद इलावेनिल 635.9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थी।
जबकि वैंग ने कुल 637.9 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। उनके अलावा नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टेड कुल 635.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं थी। जबकि वैंग का स्कोर क्वालिफिकेशन का विश्व रिकॉर्ड है। उनके अलावा युनजी क्वालिफिकेशन में 635.6 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं थी। जबकि तुर्किये की एलिफ बेर्फिन अल्तुन (634.6) पांचवें स्थान पर रहीं थी। उनके अलावा चीन की विश्व और एशियाई चैंपियन हेन जिआयु ने भी कुल 634.2 अंक के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
इसके अलावा भारत की राष्ट्रीय चैंपियन अनन्या नायडू 632.4 अंक के साथ 15वें पायदान पर रहीं थी। जबकि केवल रैंकिंग अंक के लिए चुनौती पेश कर रहीं भारत की रमिता जिंदल ने भी कुल 632.6 अंक के साथ 13वां स्थान हासिल किया। उनके अलावा भी मेघना सजनार (केवल रैंकिंग अंक) और आर्या बोर्से ने क्रमश: 25वां और 60वां स्थान हासिल किया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।