Thursday, June 18

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सीरीज के अब तक सिर्फ दो मैच हुए हैं। आखिरी मुकाबला बाकी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। इसके चलते आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है। लगातार दो मैच जीतकर और सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई, जिससे किसी दूसरी टीम को नुकसान उठाना पड़ा।

लगातार दो जीत से ऑस्ट्रेलिया को मिला फायदा

भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरा मैच भी टीम इंडिया 2 विकेट से हार गई। इसके साथ ही कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में सीरीज टीम के हाथ से निकल गई। पहले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। लगातार दो जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाई है। इस सीरीज से पहले टीम तीसरे नंबर पर थी, लेकिन अब सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

टीम इंडिया ने ICC रैंकिंग में कायम रखा शीर्ष स्थान

आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम अभी भी पहले नंबर की कुर्सी पर बनी हुई है। भारत की रेटिंग इस वक्त 121 की है। दो मैच लगातार हारने से भारत की रेटिंग कम हुई है, लेकिन इसके बाद भी रैंकिंग में असर नहीं पड़ा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग अब बढ़कर 110 की हो गई है, इसलिए टीम अब सीधे दूसरे नंबर की कुर्सी पर काबिज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल जाने से न्यूजीलैंड को नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम अब 109 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर फिसल गई है। यानी भारत की हार से जहां ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ है, वहीं न्यूजीलैंड को भी नुकसान उठाना पड़ा है। बाकी टीमों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

तीसरे मैच का रैंकिंग पर बड़ा प्रभाव

सीरीज का तीसरा मुकाबला अभी बाकी है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है, तो ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 110 से घटकर 109 हो जाएगी और उन्हें तीसरे नंबर पर जाना होगा। इस समय न्यूजीलैंड की रेटिंग भी 109 है। वहीं, टीम इंडिया की रेटिंग 121 से बढ़कर 122 हो जाएगी।

अगर टीम इंडिया तीसरा मैच हार जाती है, तो उनकी रेटिंग घटकर 119 हो जाएगी और ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 111 तक बढ़ जाएगी। यानी आखिरी मैच चाहे सीरीज के नतीजे के लिए हो या ना हो, आईसीसी रैंकिंग पर इसका बड़ा असर पड़ेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version