Xavier Bartlett Biography: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हमेशा से अपने तेज़ गेंदबाज़ों के लिए जाना जाता रहा है। युवा तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी घातक गेंदबाज़ी से न केवल घरेलू क्रिकेट में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब नाम कमाया है।
अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी और निचले क्रम में आकर बड़ी-बड़ी हिट लगाने की क्षमता के चलते वह वर्ल्ड क्रिकेट में काफी तेजी से उभर रहे हैं। उनकी इसी क्षमता को देखते हुए उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भी खरीदा गया था।
हालाँकि, अपने पहले आईपीएल सीजन में चार मैच खेलने के बावजूद वह कुछ ख़ास नहीं कर सके, लेकिन मेजर लीग क्रिकेट 2025 में उन्होंने न सिर्फ गेंद से, बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 18 विकेट और 171.79 की स्ट्राइक रेट से 139 रन भी बनाए, जिसमें 59* रनों की एक मैच जिताऊ पारी भी शामिल रही।
जेवियर बार्टलेट का निजी जीवन और क्रिकेट की शुरुआत | Xavier Bartlett Biography
17 दिसम्बर 1998 को एडिलेड, साउथ ऑस्ट्रेलिया में जन्मे जेवियर बार्टलेट बचपन से ही खेलों के प्रति जुनूनी रहे। सात साल की उम्र में वे अपने परिवार के साथ गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड आ गए और यहीं से उनके क्रिकेट करियर की असली शुरुआत हुई। उन्होंने Surfers Paradise क्लब से जूनियर क्रिकेट खेली और जल्द ही अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान खींचा।
2015 में महज़ 17 साल की उम्र में उन्होंने गोल्ड कोस्ट डॉल्फ़िन्स की ओर से पहला ग्रेड क्रिकेट खेला। इसके साथ ही The Southport School में पढ़ाई के दौरान वे स्कूल की First XI टीम के प्रमुख सदस्य बने और टीम की जीतों में अहम भूमिका निभाई।
घरेलू क्रिकेट का सफर
बार्टलेट का घरेलू क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने हर फॉर्मेट (लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20) में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
बिग बैश लीग (BBL) में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलते हुए उनका सितारा और चमका। 2023-24 सीज़न में वे पूरे टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और टीम को खिताब जिताने में भी निर्णायक साबित हुए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का रास्ता खोला।
इसके अलावा, इंग्लैंड की केंट काउंटी और आईपीएल की पंजाब किंग्स ने भी उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इसके अलावा, उन्होंने यूएसए की मेज़र लीग क्रिकेट में San Francisco Unicorns के साथ भी खेला, जिससे उनके अनुभव और आत्मविश्वास में और इज़ाफा हुआ।
जेवियर बार्टलेट का अंतरराष्ट्रीय करियर
जेवियर बार्टलेट का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किसी सपने से कम नहीं था। उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और पहले ही मैच में चार विकेट लेकर सभी को चौंका दिया। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। कुछ ही दिनों बाद उन्होंने फिर से चार विकेट लेकर साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक मैच के खिलाड़ी नहीं हैं।
इसी साल बार्टलेट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी डेब्यू किया। अपने डेब्यू मुकाबले में उन्होंने 4 ओवरों में 37 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए, जो एक हाई-स्कोरिंग मैच था।
जेवियर बार्टलेट करियर आँकड़े
जेवियर बार्टलेट बॉलिंग
| फॉर्मेट | मैच | पारी | गेंदें | रन | विकेट | बेस्ट बॉलिंग | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट | 5 विकेट | 10 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| वनडे | 4 | 4 | 187 | 128 | 12 | 4/17 | 10.66 | 4.10 | 15.5 | 2 | 0 | 0 |
| टी20I | 8 | 8 | 166 | 201 | 13 | 3/13 | 15.46 | 7.26 | 12.7 | 0 | 0 | 0 |
| फर्स्ट क्लास | 27 | 53 | 4688 | 2428 | 93 | 5/32 | 26.10 | 3.10 | 50.4 | 6 | 3 | 0 |
| लिस्ट A | 25 | 25 | 1157 | 990 | 35 | 4/17 | 28.28 | 5.13 | 33.0 | 2 | 0 | 0 |
| टी20 | 80 | 79 | 1583 | 2246 | 102 | 4/10 | 22.01 | 8.51 | 15.5 | 4 | 0 | 0 |
बल्लेबाजी और फील्डिंग
| फॉर्मेट | मैच | पारी | नाबाद | रन | HS | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के | कैच | स्टंपिंग |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| वनडे | 4 | 1 | 0 | 8 | 8 | 8.00 | 10 | 80.00 | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0 |
| टी20I | 8 | 3 | 0 | 14 | 9 | 4.66 | 18 | 77.77 | 0 | 0 | 2 | 0 | 7 | 0 |
| फर्स्ट क्लास | 27 | 37 | 10 | 526 | 70 | 19.48 | 1074 | 48.97 | 0 | 3 | 55 | 16 | 24 | 0 |
| लिस्ट A | 25 | 12 | 4 | 79 | 28 | 9.87 | 168 | 47.02 | 0 | 0 | 5 | 2 | 7 | 0 |
| टी20 | 80 | 42 | 18 | 411 | 59* | 17.12 | 331 | 124.16 | 0 | 1 | 33 | 15 | 38 | 0 |
जेवियर बार्टलेट के T20 आँकड़े
बार्टलेट बॉलिंग
| टूर्नामेंट | टीम | मैच | पारी | गेंदें | रन | विकेट | BBI | BBM | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | 4w | 5w | 10w |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| मेजर लीग क्रिकेट | SF | 11 | 11 | 241 | 356 | 18 | 4/28 | 4/28 | 19.77 | 8.86 | 13.3 | 2 | 0 | 0 |
| IPL | PBKS | 4 | 4 | 60 | 96 | 2 | 1/26 | 1/26 | 48.00 | 9.60 | 30.0 | 0 | 0 | 0 |
| बिग बैश लीग | BH | 49 | 48 | 959 | 1357 | 60 | 4/10 | 4/10 | 22.61 | 8.49 | 15.9 | 2 | 0 | 0 |
| वाइटैलिटी ब्लास्ट | KEN | 8 | 8 | 157 | 236 | 9 | 3/34 | 3/34 | 26.22 | 9.01 | 17.4 | 0 | 0 | 0 |
बल्लेबाजी और फील्डिंग
| टूर्नामेंट | टीम | मैच | पारी | नाबाद | रन | HS | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के | कैच | स्टंपिंग |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| मेजर लीग क्रिकेट | SF | 11 | 6 | 1 | 134 | 59* | 26.80 | 78 | 171.79 | 0 | 1 | 8 | 11 | 5 | 0 |
| IPL | PBKS | 4 | 1 | 0 | 11 | 11 | 11.00 | 15 | 73.33 | 0 | 0 | 1 | 0 | 5 | 0 |
| बिग बैश लीग | BH | 49 | 26 | 12 | 221 | 42* | 15.78 | 185 | 119.45 | 0 | 0 | 21 | 4 | 16 | 0 |
| वाइटैलिटी ब्लास्ट | KEN | 8 | 6 | 5 | 31 | 12* | 31.00 | 35 | 88.57 | 0 | 0 | 1 | 0 | 5 | 0 |
जेवियर बार्टलेट का डेब्यू कब हुआ था?
वनडे डेब्यू: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, मेलबर्न – 2 फरवरी, 2024
टी20I डेब्यू: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, पर्थ – 13 फरवरी, 2024
फर्स्ट-क्लास डेब्यू: साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, ब्रिस्बेन – 18-21 अक्टूबर, 2019
लिस्ट-A डेब्यू: नेशनल परफॉरमेंस स्क्वाड बनाम भारत ए, मैके – 27 अगस्त, 2016

