Sunday, March 22

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो गया हैं। पहला मैच बारिश की वजह से धूल गया था। जबकि दूसरे मैच में भारतीय टीम ने अच्छा खेल दिखाया था।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला 2 नवंबर को होबार्ट के बेलिरिव ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए, इस मुकाबले के पहले दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Australia Vs India HTH In T20I
Australia Vs India HTH In T20I

टी20 क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों ने 34 मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 12 मुकाबले जीते हैं और 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैच का नतीजा बारिश की वजह से नहीं निकला है।

वहीं टीम इंडिया ने खेले 34 मैचों में 20 जीते हैं और 12 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 2 मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे।

INDIA AUSTRALIA
33 Total Match 33
20 Won 11
11 Lost 20
2 No Result 2
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मुकाबलों में भी होम टीम पिछड़ रही हैं। घरेलू सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 मैच जीते, जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जबकि 1 मैच बारिश की वजह से धूल गया था।

इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 16 टी20 मुकाबलों में 8 जीते और 8 में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बेनतीजा रहा।

INDIA AUSTRALIA
17 Total Match 17
8 Won 8
8 Lost 8
1 No Result 1
0 Tied 0

बेलिरेव ओवल क्रिकेट ग्राउंड में हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच होबार्ट के बेलिरेव ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला गया हैं। यहीं नहीं उन्होंने अब तक इस ग्राउंड पर एक भी वनडे मैच भी नहीं खेला हैं। हालाँकि भारतीय टीम ने यहाँ पर 5 वनडे खेले हैं जिसमें 3 जीते हैं और 2 में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीँ ऑस्ट्रेलिया ने भी इस ग्राउंड पर 5 टी20 खेले हैं जिसमें सभी में जीत दर्ज की हैं।

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 235 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में थिरुवनंतपुरम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 74 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2007 में मेलबर्न में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 235/4
लोवेस्ट स्कोर 74/10

ऑस्ट्रेलिया का टी20 में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 225 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2023 में गुवाहाटी में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 86 रन है, जो साल 2014 में मीरपुर में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 225/5
लोवेस्ट स्कोर 86/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version