Monday, February 2

Fastest Century in ODIs: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है। तभी तो इस फॉर्मेट के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वहीं इस बीच कई खिलाड़ियों ने सबसे कम गेंदों में शतक लगाकर कीर्तिमान भी रचा है। इस बीच आइए अपने इस आर्टिकल में हम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं। लेकिन इस दौरान हम बता देना चाहते हैं कि भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक विराट कोहली ने लगाया है। लेकिन फिर भी वह दुनिया के टॉप-5 प्लेयर्स में शामिल नहीं हैं।

1. एबी डिविलियर्स – 31 गेंद :-

AB de Villiers
AB de Villiers

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम इस फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए मैच में केवल 31 गेंदों पर ही अपना शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। वहीं इस मैच में उन्होंने 44 गेंदों पर 149 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

2. कोरी एंडरसन – 36 गेंद :-

Corey Anderson
Corey Anderson

इस सूची में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ ही खेलते हुए केवल 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था। इसके अलावा इस मैच में उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद रहते हुए 131 रनों की शानदार पारी खेली थी।

3. शहीद अफरीदी – 37 गेंद :-

Shahid Afridi
Shahid Afridi

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का नाम आता है। क्यूंकि इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 37 गेंदों में ही शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। वहीं इस मैच में उन्होंने 40 गेंदों पर 120 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसके अलावा उनका यह रिकॉर्ड काफी सालों तक अटूट भी रहा था।

4. ग्लेन मैक्सवेल – 40 गेंद :-

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवैल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 40 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में 44 गेंदों पर 106 रनों की शानदार पारी खेली थी।

5. आसिफ खान – 41 गेंद :-

Asif Khan
Asif Khan

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर UAE क्रिकेट टीम के बल्लेबाज आसिफ खान का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए मैच में केवल 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था। वहीं इस मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version