Tuesday, March 10

Australia Women Opts to Bat Against India Women in Women’s World Cup 2025 Semi-Final at Navi Mumbai: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें आमने-सामने हैं। मैच का टॉस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले का विजेता 2 नवंबर को होने वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा, जिसने इंग्लैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में कप्तान एलिसा हीली की वापसी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने बताया कि वह अब पूरी तरह फिट हैं और चोट से उबरने के बाद आज टीम की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने कहा, “यह नॉकआउट मैच है, और जो टीम बेहतर खेलेगी, वही फाइनल में जाएगी।”

हीली ने यह भी बताया कि टीम में आज दो बदलाव किए गए हैं। सोफी मोलिन्यू को जॉर्जिया वेयरहैम की जगह शामिल किया गया है और खुद हीली बतौर विकेटकीपर-कप्तान लौटी हैं।

भारत ने रखा गेंदबाजी पर भरोसा

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में जाता, तो वे भी बल्लेबाजी करना पसंद करतीं। फिर भी उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी टीम गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, “हमें इन परिस्थितियों की अच्छी समझ है, क्योंकि हमने यहां हाल के समय में कई मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हम हमेशा फियरलेस क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं, और आज भी वही अप्रोच रहेगी।”

टीम इंडिया में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। शफाली वर्मा और रिचा घोष को वापसी का मौका मिला है, जबकि हरलीन देओल और त्रिशा छेत्री को आज आराम दिया गया है। इसके अलावा क्रांति गौड़ और घोष को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

INDW vs AUSW Semi Final: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी, रेनुका सिंह

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एन्नाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, तालिया मैकग्राथ, सोफी मोलिन्यू, किम गार्थ, एलेना किंग, मेगन शूट

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, लेकिन स्पिनर्स करेंगे असर

पिच रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई का यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जा रहा है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने बताया कि विकेट पर हल्की सूखापन है और घास की परत बहुत कम है, जिससे टर्न मिल सकती है।

हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिलेगी, क्योंकि इस मैदान पर पेसर्स को नई गेंद से सबसे ज्यादा मूवमेंट मिलती है। आज हल्की हवाएं चल रही हैं, जो बल्लेबाजों के शॉट्स में मदद कर सकती हैं। मैदान के सीधे बाउंड्री 66 मीटर की है, जबकि साइड बाउंड्री एक तरफ 53 मीटर और दूसरी तरफ 59 मीटर की है।

INDW vs AUSW Women’s World Cup 2025: मुकाबले से जुड़ी अहम बातें

  • ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है।
  • भारत ने पिछले मैच में बारिश के कारण बिना नतीजे के एक पॉइंट हासिल किया था।
  • इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अधिकतर मुकाबले जीते हैं।
  • स्पिनरों का योगदान दूसरे इनिंग्स में निर्णायक साबित हो सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version