ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने जीत के साथ अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच की शुरुआत 6 मार्च से पर्थ के WACA स्टेडियम में हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज करा लिया था।मैच के बाद एक बेहद खास और भावुक लम्हा देखने को मिला।

एलिसा हीली को साथी खिलाड़ियों ने शानदार तरीके से विदाई दी

मुकाबला खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे, तभी एशले गार्डनर और एलिसी पेर ने एलिसा हीली को अपने कंधों पर उठाकर सम्मान देने का फैसला किया। दोनों खिलाड़ियों ने कप्तान को काफी दूर तक अपने कंधों पर बैठाकर मैदान से बाहर ले गईं। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद लोग तालियों के साथ उनका अभिवादन करते नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया। साथ यह विडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मल्टी फॉर्मट सीरीज खेली गई। इस दौरान सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज किया। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। अंत में दोनों के बीच इकलौता टेस्ट खेला गया, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इसमें 10 विकेट से जीत हांसिल की।

एलिसी हीली का इंटरनेशनल करियर पर एक नज़र

एलिसी हीली के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 11 टेस्ट, 126 वनडे और 162 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में हीली ने 29.52 की औसत से 502 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 99 रन रहा है।

वनडे क्रिकेट में इस ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी ने 37.02 की औसत से 3777 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में खेलते हुए उन्होंने 8 शतक और 19 अर्धशतक भी लगाये हैं, जबकि उनका हाईएस्ट स्कोर 170 रन का है।

वहीं टी20 इंटरनेशनल में हीली ने 143 पारियों में 25.45 की औसत से 3054 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 148 रन का है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version