Thursday, March 19

राजस्थान रॉयल्स की टीम भले ही पहले सीज़न के बाद आईपीएल में कोई ख़िताब न जीती हो लेकिन अन्य जगहों पर वो चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। अब वो दुनिया की सबसे सफल टीमों में से हैं। उन्होंने अपना पांचवां ख़िताब जीत लिया है।

तो चलिए जानते हैं कि रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी ने कहाँ पर ख़िताब जीत लिया है। रॉयल्स की टीम ने वीमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग अपने नाम कर ली है। उन्होंने खिताबी हैट्रिक लगा दी है।

गयाना की शुरुआत रही ख़राब

Barbados Royals Franchise Win CPL 2025
Barbados Royals Franchise Win CPL 2025

महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मैच बारबाडोस रॉयल्स और गयाना अमेज़न वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें बारबाडोस की कप्तान सिनल हेनरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया।

गयाना की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शुरुआत ठीक-ठाक की। भले ही उनके विकेट नहीं गिरे थे लेकिन वो तेजी से रन भी नहीं बना पा रही थी। कोई भी बल्लेबाज़ इस धीमी पिच पर बड़े शॉट्स लगाने में सफल नहीं हो पा रहा था और न ही वो आउट हो रहे थे, जिसके चलते दबाव उनके ऊपर लगातार बढ़ता जा रहा था।

फाइटिंग टोटल बनाने में सफल हुई अमेज़न

एमी हंटर ने सबसे ज़्यादा 29 रन बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट मात्र 80 का था जो कि टी20 क्रिकेट में बहुत ख़राब माना जाता है। दूसरी ओपनर रियलियाना ग्रिमंड कुछ खास नहीं कर पाईं। लौरा हैरिस ने तेज़-तर्रार 18 रन बनाए और कप्तान शेमाइन कैंपबेल ने नाबाद 28 रन की अच्छी पारी खेली। इन पारियों की बदौलत वो 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 136 रन बनाने में सफल हुई।

बारबाडोस रॉयल्स की शुरुआत ख़राब रही थी। उनकी ओपनर कियाना जोसेफ जल्द आउट हो गईं। चमारी अट्टापट्टू एक तरफ से रन बना रही थीं। इस मुश्किल पिच पर उनके बल्लेबाज़ों को भी बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत आ रही थी। विकेटकीपर सिया नाइट और कॉर्टनी वेब ने पारी को संभाला लेकिन वो भी तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हो पा रही थीं।

आलिया और श्रेयांका ने जिताई लगातार तीसरी ट्रॉफी

नाइट ने 37 गेंदों में 31 रन बनाए तो वहीं वेब ने 27 गेंदों में 31 रन बनाए। लेकिन मैच फंसा हुआ था, जिसे बाद में आलिया ऐलेन के ताबड़तोड़ 17 और श्रेयांका पाटिल के तेज़ 10 रनों की बदौलत बारबाडोस की टीम ने अपने नाम ख़िताब कर लिया। इस जीत के साथ बारबाडोस रॉयल्स ने एक और ट्रॉफी अपने नाम कर ली और इसी के चलते वो खिताबी हैट्रिक भी पूरी कर चुकी हैं।

राजस्थान फ्रेंचाइज़ी ने की 5वीं ट्रॉफी अपने नाम

2008 में राजस्थान रॉयल्स ने IPL की पहली ट्रॉफी जीती थी। उसी ग्रुप की महिला टीम बारबाडोस रॉयल्स ने अब तक 5 बार ख़िताब जीता है। 2022 में टूर्नामेंट का नाम “महिला 6IXTY” था, तब भी बारबाडोस जीती थी। इसके बाद इसका नाम बदलकर महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) हो गया। बारबाडोस ने 2023, 2024 और अब 2025 में भी ख़िताब अपने नाम किया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version