Thursday, June 18

Women’s ODI World Cup: महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज आगामी 30 सितंबर से होने जा रहा है। इसके अलावा महिला वनडे विश्व कप में जहां बल्लेबाज अपनी तकनीक और धैर्य से बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहीं हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी अपने आक्रामक अंदाज से गेंदबाजों पर हावी होते भी दिखाई दी हैं। उस समय इन खिलाड़ियों ने छक्कों की बरसात कर विश्व कप के कई मैचों का रुख अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया था। आइए महिला विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. डीयांड्रा डॉटीन :-

इस सूची में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर डीयांड्रा डॉटीन का नाम आता है। साल 2009 में उन्होंने अपना पहला विश्व कप मुकाबला खेला था। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने 29 मैचों की 28 पारियों में में खेलते हुए कुल 22 छक्के लगाए हैं।

Deandra Dottin
Deandra Dottin

इस बीच खेलते हुए उन्होंने 26.59 की बल्लेबाजी औसत से 718 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा उन्होने विश्व कप में 91 चौके भी लगाए हैं। वहीं विश्व कप में खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 104 रन का रहा है।

2. हरमनप्रीत कौर :-

इस सूची में दूसरे पायदान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। साल 2009 के विश्व कप में उन्होंने अपना पहला मैच खेला था। इसके अलावा वह अभी भी वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तान हैं।

Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur

इस बीच उन्होंने विश्व कप में 26 मुकाबलों की 22 पारियों में में खेलते हुए कुल 20 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 51.52 की बल्लेबाजी औसत से 876 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 171 रन का रहा है।

3. सोफी डिवाइन :-

इस सूची में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन का नाम आता है। साल 2009 के विश्व कप में उन्होंने भी अपना पहला मैच खेला था।

Sophie Devine
Sophie Devine

इसके अलावा उन्होंने विश्व कप में 25 मुकाबलों की 22 पारियों में खेलते हुए कुल 18 छक्के भी लगाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 31.85 की बल्लेबाजी औसत से 669 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 145 रन का रहा है।

4. लिजेल ली :-

इस सूची में चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज लिजेल ली का नाम आता है। वहीं साल 2017 में उन्होंने विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इसमें 14 मैचों की 14 ही पारियों में खेलते हुए कुल 12 छक्के लगाए हैं।

Lizelle Lee
Lizelle Lee

इस दौरान अफ्रीकी खिलाड़ी ने विश्व कप में 26.92 की बल्लेबाजी औसत से 350 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version