Tuesday, February 3

Women’s ODI World Cup: महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज आगामी 30 सितंबर से होने जा रहा है। तभी तो महिला वनडे विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में कई बार टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बड़े स्कोर तक खड़े किए हैं। उस समय इन विशाल स्कोरों ने न केवल मैच का रुख बदला था, बल्कि टूर्नामेंट में रोमांच भी भर दिया था। टीम के ऐसे बड़े स्कोर यह साबित करते हैं कि महिला क्रिकेट में बल्लेबाज किस तरह शानदार पारी खेल कर रिकॉर्ड भी बना सकती हैं। आइए विश्व कप में बने टीम के सबसे बड़े स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. 412/3 बनाम डेनमार्क, साल 1997 :-

इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 1997 में उन्होंने डेनमार्क महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 3 विकेट के नुकसान पर 412 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।

Belinda Clark
Belinda Clark

इसके बाद इस मैच में कंगारू टीम को 363 रनों से जीत भी मिली थी। इसके अलावा इस मैच में बेलिंडा क्लार्क ने 155 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 229 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में डेनमार्क की टीम केवल 49 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में गेंदबाजी में कैरेन रोल्टन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे।

2. 377/7 बनाम पाकिस्तान, साल 2017 :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2017 में उन्होंने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 377 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में नैट साइवर ब्रंट ने 92 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली थी।

Nat Sciver Brunt
Nat Sciver Brunt

जबकि अन्य गेंदबाज हीथर नाइट ने भी 109 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 29.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर केवल 107 रन ही बना पाई थी। इस मैच को तब इंग्लैंड की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम से 107 रन से जीत लिया था।

3. 376/2 बनाम पाकिस्तान, साल 1997 :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ही नाम आता है। साल 1997 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 376 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 3 विकेट खोकर केवल 146 रन ही बना पाई थी।

Janet Brittin
Janet Brittin

इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने यह मैच 230 रन से जीत लिया था। इस मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाज जेनेट ब्रिटिन ने 124 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि दूसरी तरफ बारबरा डेनियल्स के बल्ले से भी 103 गेंदों में 142 रन निकले थे।

4. 373/7 बनाम पाकिस्तान, साल 2009 :-

इस सूची में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2009 में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के ही खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Suzie Bates
Suzie Bates

इस मैच में उनकी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने 105 गेंदों पर 168 रन की पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज हैडी टिफेन ने भी 128 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 48.1 ओवर में 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए तब कीवी टीम को 223 रनों से जीत भी मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version