Tuesday, June 16

Test Cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा बल्लेबाजों की तकनीक, धैर्य और मानसिक मजबूती की कड़ी परीक्षा लेता है। क्यूंकि यहां की पिचें कभी स्पिन, कभी उछाल तो कभी धीमी गति के कारण बल्लेबाजों को अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना भी करवाती हैं। इन सब के बावजूद कई दिग्गज बल्लेबाजों ने भारत की इन परिस्थितियों में शानदार और यादगार पारियां खेलकर इतिहास भी रचा है। आइए भारतीय धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. वीरेंद्र सहवाग : 319 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। क्यूंकि साल 2008 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर खेलते हुए 319 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 540 रन बनाए थे।

Virender Sehwag
Virender Sehwag

इसके बाद इन रनों के जवाब में वीरेंद्र सहवाग की इस शानदार पारी के चलते हुए भारत ने पहली पारी में 627 रन बनाए थे। वहीं उनकी यह पारी केवल 304 गेंदों पर ही आई थी। इस पारी में उनके बल्ले से 42 चौके और 5 छक्के भी आए थे। अंत में यह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।

2. करुण नायर : 303* रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय बल्लेबाज करुण नायर का नाम आता है। क्यूंकि साल 2016 में उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर ही खेलते हुए नाबाद रहते हुए 303 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में उनकी यह पारी 381 गेंदों पर आई थी।

Karun Nair
Karun Nair

इस पारी में उनके बल्ले से 32 चौके और 4 छक्के भी आए थे। वहीं इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 79.52 की रही थी। इस मैच में इंग्लैंड के 477 रन के जवाब में भारत ने 759 रन बना दिए थे। इसके चलते हुए इस मैच में भारत को पारी और 75 रन से जीत मिली थी।

3. वीरेंद्र सहवाग : 293 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 293 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं इस मैच में उनकी पारी के दम पर ही भारत ने अपनी पहली पारी में 726/9 का स्कोर बनाकर पारी को घोषित कर दिया था।

Virender Sehwag
Virender Sehwag

इस मैच में सहवाग की यह पारी 254 गेंदों पर आई थी। इस मैच में उनके बल्ले से 40 चौके और 7 छक्के भी आए थे। वहीं इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 115.35 की रही थी। इसके बाद अंत में इस मैच को भारत ने पारी और 24 रनों से जीत लिया था।

4. वीवीएस लक्ष्मण : 281 रन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलते हुए 281 रन की बेमिसाल पारी खेली थी। वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने फॉलोऑन भी खेला था।

VVS Laxman
image source vis getty images

तब लक्ष्मण के बल्ले से 452 गेंदों में यह पारी आई थी। वहीं इस मैच में उनके बल्ले से 44 चौके भी आए थे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 62.16 की रही थी। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने उस मैच को 171 रनों से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version