T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम टी-20 क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। इसके अनुसार ही अब भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच आज 29 अक्टूबर से 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम अभी हाल ही में वनडे सीरीज में मिली 2-1 की हार को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी।

इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहने वाली है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में वह ऑस्ट्रेलिया में चौथे सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं। तभी तो इस दौरे पर अब उनसे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। इस बीच आइए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. विराट कोहली :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में वह ही अभी तक नंबर वन हैं। लेकिन अब इस सीरीज में भारतीय टीम को उनका साथ नहीं मिलने वाला है। क्यूंकि उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Virat Kohli
Virat Kohli

इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कुल 17 टी-20 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 16 पारियों में 74.70 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 141.20 की स्ट्राइक रेट से 747 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद रहते हुए 90 रन का रहा है।

2. रोहित शर्मा :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। वहीं इस समय टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के कारण वह भी इस मौजूदा सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। जबकि अभी हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला था।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कुल 15 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 13 पारियों में 22.84 की बल्लेबाजी औसत और 120.24 की स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनके बल्ले से सर्वोच्च स्कोर 60 रन का रहा है।

3. शिखर धवन :-

इस सूची में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में वह भी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं इस पूर्व स्टार बल्लेबाज ने भी इस फॉर्मेट में कई बेहतरीन पारियां खेली थी।

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने भी ऑस्ट्रेलिया में कुल 9 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 8 पारियों में 33.87 की बल्लेबाजी औसत और 153.97 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 76 रन का रहा है।

4. सूर्यकुमार यादव :-

इस सूची में चौथे पायदान पर मौजूदा भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। वहीं इस सीरीज में वह अपनी खराब फॉर्म को भुलाकर शानदार बल्लेबाजी करना चाहेंगे। क्यूंकि उनका फॉर्म में आना उनकी टीम के लिए बहुत जरुरी है।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इसके अलावा उन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया में अभी तक कुल 6 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 59.75 की बल्लेबाजी औसत और 189.68 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से यहां पर 3 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि उनका ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 68 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version