T20I Cricket: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 29 अक्टूबर से पांच टी20 मैचों की श्रृंखला की शुरुआत होने वाली है। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। क्यूंकि उन्होंने भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
वहीं इस बार भी सूर्यकुमार यादव के हाथों में ही भारतीय टीम की कमान रहने वाली है। आइए इस आगामी श्रृंखला के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कौन से 3 खिलाड़ी सबसे आगे हैं।
1. अर्शदीप सिंह :-
क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह पहले पायदान पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुल 65 टी20 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 65 पारियों में 18.76 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 101 विकेट हासिल किए हैं।

इसके अलावा इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज ने कुल 226.2 ओवर डाले हैं। वहीं इस फॉर्मेट में अभी तक उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले हैं, जो काफी कम देखने को मिलता है। इसके अलावा उन्होंने दो बार एक पारी में 4 विकेट भी लिए हैं। वहीं इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर्स 9 रन देकर 4 विकेट लेना भी रहा है। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.37 की रही है। इससे साफ पता चलता है कि वह कितनी अच्छी गेंदबाजी करते हैं।
2. हार्दिक पांड्या :-
इस सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम आता है। क्यूंकि साल 2016 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 120 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 26.58 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 98 विकेट अपने नाम किए हैं।

इसके अलावा इस दौरान उन्होंने कुल 316.5 ओवर फेंके हैं। वहीं इस फॉर्मेट में वह भी अभी तक 4 मेडन ओवर दाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भी इस दौरान 3 बार एक पारी में 4 विकेट लिए हैं। इस दौरान 16 रन देकर 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। जबकि इस फॉर्मेट में खेलते हुए उनकी इकोनॉमी 8.22 की रही है।
3. जसप्रीत बुमराह :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर टीम इंडिया के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। उन्होंने भी इस फॉर्मेट में साल 2016 में ही अपना डेब्यू किया था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने अपने देश के लिए कुल 75 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 74 पारियों में 96 विकेट भी हासिल किए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने अभी तक कुल 12 मेडन ओवर भी डाले हैं। इस दौरान उनकी गेंदबाजी इकोनॉमी महज 6.35 की रही है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट लेना भी रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







