International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए करियर में एक बड़ा मुकाम होता है। इसके अलावा जब कोई भी खिलाड़ी किसी एक टीम के खिलाफ बार-बार यह कारनामा करता है तो उसका उस टीम के खिलाफ दबदबा और भी खास बन जाता है। इस बीच कई दिग्गज खिलाड़ियों ने विपक्षी टीमों पर अपना दबदबा कायम करते हुए काफी शतक भी लगाए हैं। इसके अलावा आइए ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. सचिन तेंदुलकर :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि इस पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए कुल 20 शतक लगाए थे। वहीं इस बीच अगर उनको छोड़ दिया जाए तो अभी तक कोई भी बल्लेबाज किसी एक टीम के खिलाफ 20 शतक नहीं लगा पाया है।

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच साल 1991 में खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2013 में खेलते दिखाई दिए थे। इसके अलावा इस टीम के खिलाफ उन्होंने कुल 110 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 144 पारियों में 49.68 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 6,707 रन बनाए थे।
2. डॉन ब्रैडमैन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए कुल 19 शतक लगाए थे। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ केवल 37 मुकाबले खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 63 पारियों में 89.78 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 5,028 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक भी आए थे। जबकि उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 1928 में खेला था। वहीं आखिरी बार वह साल 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेले थे।
3. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 17-17 शतक लगाए थे। वहीं इस बीच तेंदुलकर ने श्रीलंका की टीम के खिलाफ 109 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 116 पारियों में 49.11 की बल्लेबाजी औसत से 5,108 रन बनाए हैं। जबकि दूसरी तरफ कोहली ने भी इस टीम के खिलाफ अभी तक 103 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 123 पारियों में 48.90 की बल्लेबाजी औसत से 5,477 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान सचिन की स्ट्राइक रेट 70.49 और कोहली की 73.36 की रही है।
4. स्टीव स्मिथ और जो रूट :-
इस सूचि में चौथे स्थान पर भी संयुक्त रूप से 2 दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और जो रूट का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए कुल 16-16 शतक लगाए हैं। इस बीच स्मिथ में भारतीय टीम के खिलाफ कुल 65 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 83 पारियों में 52.21 की बल्लेबाजी औसत से 3,968 रन बनाए हैं।

जबकि इस दौरान रूट ने भी इसी टीम के खिलाफ कुल 67 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 93 पारियों में 53.59 की बल्लेबाजी औसत से 4,395 रन बनाए हैं। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने साल 2010 में भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था, जबकि रुट ने साल 2012 में अपना पहला मैच खेला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







