Wednesday, March 11

ODI cricket: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अभी हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई है। वहीं इस सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप ने शानदार शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का का कुल 18वां शतक भी रहा है। तभी तो उनकी इस शानदार शतकीय पारी की मदद से कैरेबियाई टीम ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेलते हुए 202 रन से जीत दर्ज की है। इस बीच आइए वेस्टइंडीज टीम की तरफ से कप्तान के तौर पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. शाई होप :-

क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार शाई होप का यह कप्तान के रूप में 5वां वनडे शतक था। उन्होंने कप्तान के तौर पर वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में अब पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लारा की बराबरी कर ली है।

Shai Hope
Shai Hope

क्यूंकि उन्होंने कप्तान के तौर पर 1,500 वनडे रन भी पूरे कर लिए हैं। इस बीच उन्होंने 38 मैचों में 54.17 की बल्लेबाजी औसत से 1,571 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 50.24 की बल्लेबाजी औसत से 5,879 रन हैं।

2. ब्रायन लारा :-

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कप्तान ब्रायन लारा का नाम आता है। उन्होंने 125 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज की कप्तानी की थी। तब उन्होंने अपनी कप्तानी में 59 मैचों में जीत हासिल की थी और 59 में ही उनको हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बीच 7 मैच बेनतीजा भी रहे थे।

Brian Lara
Brian Lara

इसके अलावा उन्होंने कप्तान के रूप में खेलते हुए 5 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए थे। इस बीच उन्होंने इनकी 119 पारियों में 35.81 की बल्लेबाजी औसत से 3,725 रन बनाए थे। इसके अलावा अपने वनडे करियर में उन्होंने 295 मैचों में 40.90 की बल्लेबाजी औसत से 10,348 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक भी आए थे।

3. क्रिस गेल :-

इस मामले में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। उन्होंने भी वेस्टइंडीज के कप्तान के रूप में खेलते हुए 4 शतक लगाए थे। इस बीच उन्होंने 53 मैचों में कैरेबियाई टीम की कप्तानी की थी।

Chris Gayle
Chris Gayle

इनमें से उनको तब 17 में जीत मिली थी, जबकि 30 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच 6 मैच बेनतीजा रहे थे। इसके अलावा कप्तान के रूप में उन्होंने 51 पारियों में 43.68 की बल्लेबाजी औसत से 1,966 रन बनाए थे। जबकि उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 25 शतक भी लगाए थे।

4. विव रिचर्ड्स :-

इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पूर्व दिग्गज कैरेबियाई विव रिचर्ड्स का नाम आता है। उन्होंने भी वेस्टइंडीज की कप्तानी करते हुए वनडे में कुल 3 शतक लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने 105 मैचों में कैरेबियाई टीम की कप्तानी की थी।

Viv Richards
Viv Richards

इनमें से उन्होंने 91 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.81 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3,105 रन बनाए थे। जबकि उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 187 मैच खेले थे। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 47.00 की बल्लेबाजी औसत के साथ 6,721 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 11 शतक भी आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version