T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसको हम फटाफट क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। अभी हाल ही में एशिया कप 2025 के 11वें मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक भी रहा है। क्यूंकि अब इस मामले में उन्होंने हमवतन बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई की बराबरी भी कर ली है। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान की टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. अजमतुल्लाह उमरजई- 20 गेंद :-

इस सूची में पहले पायदान पर अजमतुल्लाह उमरजई का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने बीते 9 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में हांगकांग की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 20 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था।

Azmatullah Umarzai
Azmatullah Umarzai

वहीं इस मैच में एक समय उनकी टीम का स्कोर 95/4 था। लेकिन इसके बाद फिर उमरजई ने 21 गेंदों में 252.38 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बना दिए। इस मैच में उनके बल्ले से 2 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे। उनकी इस पारी के चलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 188/6 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद उनकी टीम को 94 रनों से जीत भी हासिल हुई थी।

2. मोहम्मद नबी- 20 गेंद :-

इस सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर मोहम्मद नबी का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने भी अबू धाबी में श्रीलंका टीम के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाकर स्कोर काे 169/8 तक पहुंचाया था। इस मैच में एक समय अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 19 ओवर में 137/7 था।

Mohammad Nabi
Mohammad Nabi

तभी नबी ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्कों की मदद से 32 रन जुटाए। वहीं इस मैच में उन्होंने 22 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी इस पारी में हमें 3 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले। लेकिन इस मैच को श्रीलंका की टीम ने जीत लिया था।

3. मोहम्मद नबी- 21 गेंद :-

इस सूची में दूसरे नंबर पर भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का नाम ही आता है। उन्होंने 12 मार्च, 2017 में ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में खेलते हुए केवल 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

Mohammad Nabi
Mohammad Nabi

इसके चलते हुए तब अफगानी टीम ने 20 ओवरों में 233/8 का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में उन्होंने 30 गेंदों में 296.66 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में हमें 9 छक्के और 6 चौके भी देखने को मिले थे। लेकिन इसके बाद इन रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम 205 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

4. गुलबदीन नायब- 21 गेंदे :-

इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर गुलबदीन नायब का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी 18 जनवरी, 2024 को बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में केवल 23 गेंदों पर नाबाद रहते हुए कुल 55 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की मदद से तब अफगान टीम ने 212/4 का स्कोर बनाया था।

Gulbadin Naib
Gulbadin Naib

इसके चलते हुए तब यह मैच सुपर ओवर में भी चला गया था। वहीं इस मैच में 2 सुपर ओवर खेले गए थे। इस मैच को तब मेजबान भारतीय टीम ने जीत लिया था। इस मैच में नायब ने अपना अर्धशतक केवल 21 गेंदों में ही पूरा कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version