Thursday, March 19

Women ODI World Cup: महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई बल्लेबाजों ने कई यादगार पारियां भी खेली हैं। इसके अलावा इस बीच कई बार अकेले बल्लेबाजों ने ही नहीं बल्कि बेहतरीन साझेदारियों ने भी मैच का रुख बदला है। इसके चलते हुए भारतीय बल्लेबाजों की जोड़ी ने अपनी समझदारी और धैर्य से न सिर्फ विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया था बल्कि टीम को मजबूत स्थिति में भी पहुंचाया था। आइए ऐसे में विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर :-

इस सूची में पहले पायदान पर स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की जोड़ी का नाम आता है। वहीं इन दोनों ने साल 2022 के विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेलते हुए चौथे विकेट के लिए कुल 184 रन जोड़े थे।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

तब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में मंधाना के बल्ले से 123 और हरमनप्रीत के बल्ले से 109 रन निकले थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम केवल 162 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब भारतीय टीम को 155 रन से जीत मिली थी।

2. थिरुश कामिनी और पूनम राउत :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर थिरुश कामिनी और पूनम राउत की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों की जोड़ी ने साल 2013 के विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेलते हुए पहले विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी की थी।

indian women cricket team
indian women cricket team

इस मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में कामिनी ने 146 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम केवल 179 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब इस मैच में भारतीय टीम को 105 रन से जीत मिली थी।

3. पूनम राउत और मिताली राज :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पूनम राउत और मिताली राज की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों की जोड़ी ने साल 2017 के वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 157 रन जोड़े थे। इस मैच में पूनम ने 136 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन बनाए थे।

indian women cricket team
image source via getty images

इसके अलावा मिताली राज के बल्ले से 114 गेंदों में 69 रन भी आए थे। वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 226 रन का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस लक्ष्य को केवल 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

4. चंद्रकांता कौल और अंजुम चोपड़ा :-

इस सूची में चौथे पायदान पर चंद्रकांता कौल और अंजुम चोपड़ा की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने साल 2000 के वनडे विश्व कप में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़ दिए थे।

indian women cricket team
image source via getty images

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 230 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में तब श्रीलंका की टीम केवल 89 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में अंजुम ने 68 और चंद्रकांता ने 80 रन की पारी खेली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 141 रन से उस मैच को जीत भी लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version