T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस फॉर्मेट को फटाफट क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है। क्यूंकि इस खेल में खिलाड़ी खेली गई गेंदों से अधिक रन बनाने का प्रयास भी करते हैं। वहीं ऐसे में कई बार तो खिलाड़ी गेंदों की तुलना में दोगुने या तीन गुना अधिक रन भी बना देते हैं। लेकिन इस बीच कई खिलाड़ी बतौर कप्तान तेजी से बल्लेबाजी करने में भी नाकाम रहते हैं। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान (न्यूनतम 500 रन) सबसे कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. क्रेग एर्विन :-
इस सूची में पहले पायदान पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रेग एर्विन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान सबसे कम स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस बल्लेबाज ने बतौर कप्तान 38 मैचों में खेलते हुए 22.20 की बल्लेबाजी औसत और 108.51 की स्ट्राइक रेट से 777 रन बनाए थे।

इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद रहते हुए 67 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 71 मैचों में खेलते हुए 21.95 की बल्लेबाजी औसत और 105.76 की स्ट्राइक रेट से 1,449 रन भी बनाए हैं।
2. विलियम पोर्टरफील्ड :-
इस सूची में दूसरे नंबर पर आयरलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने बतौर कप्तान 56 मैचों की 54 पारियों में खेलते हुए 20.87 की बल्लेबाजी औसत और 110.96 की स्ट्राइक रेट से 1,002 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 72 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 61 मैचों की 59 पारियों में खेलते हुए 20.35 की बल्लेबाजी औसत और 111.12 की स्ट्राइक रेट से 1,079 रन भी बनाए हैं।
3. आघा सलमान :-
इस सूची में अब तीसरे नंबर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान आघा सलमान का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने बतौर कप्तान 26 मैचों की 24 पारियों में खेलते हुए 26.73 की बल्लेबाजी औसत और 111.15 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 28 मैचों की 26 पारियों में खेलते हुए 24.38 की बल्लेबाजी औसत और 111.30 की स्ट्राइक रेट से 512 रन भी बनाए हैं।
4. महमूदुल्लाह रियाद :-
इस सूची में चौथे नंबर पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महमूदुल्लाह रियाद का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने बतौर कप्तान 43 मैचों की 42 पारियों में 23.00 की बल्लेबाजी औसत और 112.68 की स्ट्राइक रेट से 782 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 52 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 141 मैचों की 130 पारियों में 23.50 की बल्लेबाजी औसत और 117.38 की स्ट्राइक रेट से 2,444 रन भी बनाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







