Saturday, March 14

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। क्यूंकि टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भिड़ंत हमेशा से काफी रोमांच और जज्बात से भरपूर रहती है। तब इस मैच में हर रन की अपनी अलग अहमियत रहती है। जबकि इस दौरान कई बल्लेबाज अपने बल्ले से यादगार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए इन दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने लगातार रन बनाकर अपना दबदबा भी कायम किया है। इस बीच आइए एशिया कप टी-20 प्रारूप के आगामी संस्करण से पहले दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. विराट कोहली :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इस मौजूदा समय में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से अब संन्यास ले लिया है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ कुल 11 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 11 ही पारियों में 70.28 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 492 रन बनाए थे।

virat-kohli
virat-kohli

वहीं इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 123.92 की रही थी। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 82 रन का रहा था। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 49 चौके और 11 छक्के भी लगाए थे।

2. मोहम्मद रिजवान :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम आता है। साल 2021 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 5 मैच खेले हैं।

Mohammad Rizwan
Mohammad Rizwan

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 57 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 111.76 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 79 रन का रहा है। जबकि उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अभी तक कुल 18 चौके और 7 छक्के भी लगाए हैं।

3. शोएब मलिक :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक का नाम आता है। उन्होंने साल 2007 में भारतीय टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। उस समय उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 9 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 8 पारियों में 27.33 की बल्लेबाजी औसत से 164 रन बनाए थे।

Shoaib Malik
Shoaib Malik

जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 103.79 की रही थी। भारतीय टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया था। जबकि उस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 57 रन का रहा था। इसके अलावा भारत के खिलाफ उनके बल्ले से 14 चौके और 5 छक्के भी आए थे।

4. मोहम्मद हफीज :-

इस मामले में चौथे पायदान पर पाकिस्तान टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद हफीज का नाम आता है। साल 2007 में उन्होंने भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। जबकि इसी टीम के खिलाफ साल 2021 में वह आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Mohammad Hafeez
Mohammad Hafeez

तब उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 8 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 7 पारियों में 26 की बल्लेबाजी औसत के साथ 156 रन बनाए थे। वहीं तब उनकी स्ट्राइक रेट 118.18 की रही थी। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए उनके बल्ले से 15 चौके और 5 छक्के भी आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version