Tuesday, March 10

विजय हजारे ट्रॉफी को भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे चर्चित वनडे प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। इस टूर्नामेंट ने देश को कई शानदार बल्लेबाज़ दिए हैं, जिन्होंने लगातार शतक जमाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर अब तक के विजय हजारे रिकॉर्ड्स पर नज़र डालें, तो इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट काफी रोचक नज़र आती है। इस आर्टिकल में में हम आपको विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 7 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

ये वो टॉप 7 खिलाड़ी हैं जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे अधिक शतक जड़े हैं

7. मनन वोहरा- चंडीगढ़

इस सूची में सातवें स्थान पर चंडीगढ़ की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले बल्लेबाज मनन वोहरा शामिल हैं। उन्होंने 73 मैचों में 10 शतक लगाए हैं और अब तक इस टूर्नामेंट में 3115 रन बना चुके हैं।

6. यशपाल सिंह

यशपाल सिंह ने मणिपुर, सिक्किम और त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 शतक जमाए। 11 वर्षों के लंबे करियर में उन्होंने 3100 से अधिक रन बनाए, जबकि इस दौरान उनका औसत 60.24 का रहा।

5. रॉबिन उथप्पा- केरल, कर्नाटक और सौराष्ट्र

रॉबिन उथप्पा ने केरल, कर्नाटक और सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में 11 शतक जमाए। अपने लंबे करियर में उन्होंने 3000 से अधिक रन बनाए और कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने। 100 से ऊपर की उनकी स्ट्राइक रेट वनडे क्रिकेट में उनकी आक्रामक मानसिकता को साफ तौर पर दिखाती है।

4.मयंक अग्रवाल- कर्नाटक

कर्नाटक के मयंक अग्रवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में 12 शतक लगाए हैं। उन्होंने 3000 से अधिक रन बनाकर कई मौकों पर टीम को कठिन परिस्थितियों से उबारा है। उनकी बल्लेबाजी में तकनीकी मजबूती और आक्रामकता का संतुलन स्पष्ट रूप से नजर आता है।

3. देवदत्त पडिक्कल- कर्नाटक

इस सूची में देवदत्त पडिक्कल का नाम सबसे ज्यादा चौंकाता है। उन्होंने मात्र 30 मैचों में ही 12 शतक जमाए हैं। लगभग 94 का उनका औसत विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में बेहद खास माना जाता है। इतने कम समय में ऐसा प्रभावशाली प्रदर्शन उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा साबित करता है।

2.ऋतुराज गायकवाड़- महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ ने कम मैच खेलने के बावजूद शानदार प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने 14 शतक लगाए हैं और उनका औसत 62 से अधिक का रहा है। 220 रन की नाबाद पारी उनकी सबसे यादगार उपलब्धियों में शामिल है। इसके अलावा 100 से ऊपर की स्ट्राइक रेट उन्हें आधुनिक दौर का एक बेहतरीन वनडे बल्लेबाज साबित करती है।

1. अंकित बावने- महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने 2009 से 2025 के दौरान विजय हजारे ट्रॉफी में 15 शतक जड़े। लगभग 96 मुकाबलों में 4000 से अधिक रन बनाकर बावने ने यह साबित किया है कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कितना महत्वपूर्ण होता है। 56 से ज्यादा का उनका औसत उनकी निरंतरता और भरोसेमंद बल्लेबाजी को दर्शाता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version