टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को रांची में हुए पहले वनडे मैच में 17 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही लगातार दो मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला भी थम गया है। हालाँकि इस जीत के बाद भी बीसीसीआई ने बैठक बुलाई है। यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम में वापसी कर चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्यों इस मीटिंग को बुलाया गया है और इसका एजेंडा क्या है।

मीटिंग में टीम के फ्यूचर और सेलेक्शन प्रोसेस पर होगी चर्चा

BCCI Hold A Meeting With Gambhir And Agarkar To Discuss Team India Future Plans
BCCI Hold A Meeting With Gambhir And Agarkar To Discuss Team India Future Plans

दरअसल मीडिया खबरों की मानें तो बीसीसीआई ने हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर, देवजीत सैकिया और संयुक्त सचिव परभतेज भाटिया को शामिल किया है। हालाँकि इसमें बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मनहास शामिल होंगे या नहीं, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, इस बैठक में सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के आने की संभावना कम ही है।

मीडिया रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया कि यह बैठक टीम में ‘सेलेक्शन में निरंतरता’ सुनिश्चित करने के लिए बुलाई जा रही है। इसके अलावा लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट और टीम के ओवरऑल प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा जाएगा।

घर में मिली हार के कारणों पर भी होगी चर्चा

इस बैठक का मुख्य कारण हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज में मिली हार के दौरान भारतीय टीम में पाई गई गलतियों को दूर करना है। मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर और अजित आगरकर दोनों की मौजूदगी से बोर्ड कुछ पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी प्राप्त करना चाहता है और उसके अनुसार फ्यूचर प्लानिंग बनाना चाहता है।

बीसीसीआई अधिकारी ने बताया, “इस बार भारतीय टेस्ट सीजन के दौरान मैदान के अंदर और बाहर कई बार भ्रामक रणनीति देखने को मिली है। अगली टेस्ट सीरीज 8 महीने बाद शुरू होनी है, इसलिए हम स्पष्टता और आगे की योजना चाहते हैं। टीम इंडिया अगले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है और उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप की भी प्रबल दावेदार होगी, इसलिए हम चाहते हैं कि इन मुद्दों का जल्द समाधान हो।”

कम्युनिकेशन गैप दूर करना भी है मीटिंग का लक्ष्य

यह मीटिंग विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बीच संभावित कम्युनिकेशन गैप की ओर भी इशारा करती है। ऐसी अफवाहें थीं कि बीसीसीआई चाहता है कि हेड कोच गौतम गंभीर और कोहली तथा रोहित के बीच सब सही नहीं चल रहा है, जिसके चलते यह मीटिंग बुलाई जा रही है, ताकि उनके बीच जो भी कम्युनिकेशन गैप हो, उसे दूर किया जा सके।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version