Women ODI World Cup 2025 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इसके चलते हुए अब पूरे देश को भारत की इन बेटियों पर काफी गर्व जो रहा है। इसके बाद उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मेहनत और समर्पण को सम्मानित करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है।
इसके चलते हुए अब बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने यह घोषणा कर दी है कि विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा इस पुरस्कार राशि का लाभ न केवल खिलाड़ियों को मिलेगा, बल्कि टीम के कोच, चयनकर्ता और सपोर्ट स्टाफ को भी इसका हिस्सा मिलेगा।
पुरस्कार राशि में की गई 300% की वृद्धि :-

इसके अलावा बीसीसीआई के सचिव सैकिया ने बताया कि अभी हाल ही में आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी पुरस्कार राशि में 300% की वृद्धि की थी।
#WATCH | Mumbai | BCCI Secretary Devajit Saikia says, "… Last month, ICC Chairman Jay Shah increased women's prize money by 300%. Earlier, the prize money was $3.88 million, and now it has been increased to $14 million… BCCI has also announced a reward prize of Rs 51 crores… https://t.co/lcNdCO9IKp pic.twitter.com/QZ8mc6wiKF
— ANI (@ANI) November 2, 2025
इससे पहले यह राशि 3.88 मिलियन डॉलर थी, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 14 मिलियन डॉलर कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह बदलाव महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत बन गई है। क्यूंकि इससे महिला खिलाड़ियों को पुरुष क्रिकेटरों के समान अवसर और सम्मान मिलेगा।
एक नए युग और उत्साह की हुई शुरुआत :-
इसके अलावा उन्होंने अब इस जीत को साल 1983 में कपिल देव की ऐतिहासिक विश्व कप जीत से जोड़ते हुए कहा है कि, “जिस तरह कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय लिखा था, ठीक अब ऐसे ही आज हमारी महिला टीम ने भी देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।”

इसके बाद उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम की काफी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस बार न सिर्फ ट्रॉफी जीती है बल्कि देश के करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत लिया है। तभी तो उनकी यह जीत अब आने वाली पीढ़ी की महिला क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा भी बनेगी।
पीएम मोदी ने भी दी महिला टीम को बधाई :-

इस समय पूरे भारतवर्ष में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। तभी तो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा है कि, “फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा है। यह जीत न केवल भारत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







