Friday, March 20

Womens World Cup Prize Money 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को 52 रन से हराकर पहली बार ODI वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत कर अपने नाम कर लिया है। इन दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। वहीं भारतीय महिला टीम साल 2005 और 2017 के बाद अपना तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही थी।

इसके चलते हुए आखिरकार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने साल 2025 का वनडे विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। तभी तो इस ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय टीम को आईसीसी से लगभग 42 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड प्राइज मनी मिली है। जबकि इस बार पूरे महिला वर्ल्ड कप के लिए तकरीबन 123 करोड़ रुपये का प्राइज पूल तैयार किया गया था।

वर्ल्ड कप विजेता को कितनी प्राइज मनी :-

Indian women's cricket team
Indian women’s cricket team

साल 2025 का वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी से लगभग 42 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। इसके अलावा यह रकम साल 2023 में हुए मेंस वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को मिली इनामी राशि से भी ज्यादा है। इसके अलावा पहले ही विजेता बनने पर BCCI भारतीय महिला टीम को 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा कर चुकी है।

BCCI देगा 125 करोड़ का बोनस :-

Indian women's cricket team
Indian women’s cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने भी टीम के लिए विशेष इनाम की घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोनस राशि दी जाएगी। जबकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के कहा है कि, “हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने देश का नाम रोशन किया है। अब यह इनाम उनके जुनून, मेहनत और समर्पण की पहचान है।”

उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को भी मिला इनाम :-

South Africa Women cricket team
South Africa Women cricket team

वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मैच हारने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पर भी पैसों की बारिश हुई। तभी तो उपविजेता रही अफ्रीका की टीम को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई। इसके अलावा यह रकम किसी भी उपविजेता महिला टीम को दी गई अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है

अन्य टीमों को मिली इतनी रकम :-

Australia women cricket team
Australia women cricket team

इसके अलावा इस बार आईसीसी ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी टीम खाली हाथ न लौटे। इसके लिए सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों को को भी इस बार 11.95 करोड़ रुपये रूपये मिलेंगे। जबकि इस बार लीग चरण में बाहर होने वाली टीमों को भी प्रदर्शन के अनुसार इनाम दिया गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version