BCCI Secretary Jai Shah Announced, Along With Junior Cricket, These Cricketers Will Also Get POTM

BCCI सचिव जय शाह ने क्रिकेटर के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने महिला और जूनियर क्रिकेट के लिए टूर्नामेंट में अवार्ड देने की बात की है। उनका उद्देश्य खिलाड़ियों को बढ़ावा देनाहै। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं POTM के बारे में और जय शाह के द्वारा खिलाड़ियों को किस प्रकार की ईनाम दिया जाएगा।   

बीसीसीआई ने क्रिकेटर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर सभी महिला और जूनियर क्रिकेट के साथ सीनियर पुरुषों के दो टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट देने की घोषणा की है। जूनियर क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को इंट्रोड्यूज करने का फैसला बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिलिंग की मीटिंग में किया गया था।

BCCI Secretary Jai Shah Announced, Along With Junior Cricket, These Cricketers Will Also Get POTM
BCCI Secretary Jai Shah Announced, Along With Junior Cricket, These Cricketers Will Also Get POTM

इस दौरान जय शाह की तरफ से जूनियर लेवल पर अंडर-16 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी, अंडर-19 में कूच विहार ट्रॉफी और अंडर-23 में सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। जबकि दूसरी तरफ महिलाओ के लिए अंडर-15, अंडर-19 और अंडर-23 के टूर्नामेंट होते हैं।  

क्या है POTM ?

BCCI Secretary Jai Shah Announced, Along With Junior Cricket, These Cricketers Will Also Get POTM
BCCI Secretary Jai Shah Announced, Along With Junior Cricket, These Cricketers Will Also Get POTM

दरअसल, POTM का मतलब होता है प्लेयर ऑफ द मैच। जो क्रिकेट के किसी भी मैच में, प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार या मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरुस्कार उनके बेस्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। जिन्होंने मैच में और श्रृंखला में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया हो। यह पुरस्कार हर एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। 

इन टूर्नामेंट में भी दिया जाएगा ईनाम: जय शाह 

सीनियर पुरुष टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी और टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बीसीसीआई की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच का ईनाम दिया जाएगा। BCCI सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा:-

 “हम अपने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम के तहत सभी महिला और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि शुरू कर रहे हैं। इसके अलावा सीनियर पुरुषों के लिए विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि दी जाएगी।

जय शाह के अनुसार, ”इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देकर पुरस्कृत करना है। शाह का कहना है कि इस पहल से क्रिकेटरों के लिए पुरस्कृत करने वाले वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।”

कितना मिलता है इनाम? 

BCCI Secretary Jai Shah Announced, Along With Junior Cricket, These Cricketers Will Also Get POTM
BCCI Secretary Jai Shah Announced, Along With Junior Cricket, These Cricketers Will Also Get POTM

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इससे पहले रणजी और दलीप ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ईनाम दिया जाता था। इस अवार्ड के तौर पर एक लाख रुपये का पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया जाता था। बीसीसीआई की इस पहल से जूनियर क्रिकेट में रिवार्ड कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:- जानिए कौन होगा बीसीसीआई का अगला सचिव? इन चार की दावेदारी सबसे मजबूत

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version