इस साल के अंत में क्रिकेट का यानी महाकुंभ वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन होने वाला है। इस मेगा इवेंट के लिए दुनियाभर की सभी क्वालीफाई टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। टीम इंडिया भी इसकी मेजबानी व अपनी दल को बेहतर बनाने के लिए अभी से भरपूर तैयारियां कर रही है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में अब टीम इंडिया के हवाले से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस अपडेट में बताया जा रहा है कि सीरीज से पहले एक अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। ये खबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय साह के द्वारा दी गई है।
अगस्त में होगा मीडिया राइट्स का करार- जय शाह
दरअसल, बताया जा रहा है कि भारत में दिखाए जाने वाले क्रिकेट मैचों के लिए अब नए मीडिया ब्रॉडकास्ट अधिकार का ऐलान हो सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को बताया कि क्रिकेट मैचों के ब्रॉडकास्ट अधिकार अगस्त के अंत तक तय होंगे। इसमें ऑस्ट्रेलिया मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सीरीज शामिल होगी। बात दें, ये सीरीज विश्वकप 2023 से ठीक पहले सितंबर माह में होने वाली है। इस सीरीज में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैच और इसके बाद टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। जय शाह ने बताया है कि मीडिया राइट्स के करार अगस्त के अंत में तय किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस वक्त भारत के इंटरनेशनल मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स पर आते हैं। लेकिन जैसे ही इसके राइट्स नए रूप से किए जाएंगे तो ऐसे में किसी अन्य कंपनी को प्रसारण के अधिकार दिए जा सकते हैं।
मीडिया ब्रॉडकास्ट के अलावा जय शाह ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, “भारतीय घरेलू सर्किट और आईपीएल से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोकने के लिए जल्दी ही एक नीति बनाएंगे। हम इस पूर्व निर्धारित संन्यास के चलन को रोकने के लिए नीति बनाएंगे। अधिकारी एक नीति बनाएंगे और मंजूरी के लिए भेजेंगे।”
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में कप्तान स्टोक्स ने किया कमाल, ऐसा कारनामा करने वाली तीसरे खिलाड़ी बने
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







