Thursday, June 11

भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी गेंदबाजी के लिहाज से काफी अहम मानी जाती है। इन दोनों गेंदबाजों ने भारत के लिए पिछले कई समय से बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब ऐसे में एक तरफ तो बुमराह की पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर हैं, तो वहीं मोहम्मद शमी को रेस्ट दिया गया है। इस महीने भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है। इस दौरे पर बुमराह और शमी टीम का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। अब ऐसे में एक अन्य गेंदबाज को टीम में डेब्यू करने का मौका मिल सकता हैं।

इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

शमी और बुमराह की गैरमौजूदगी में माना जा रहा है कि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुकेश कुमार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में जगह दी जा सकती है। मुकेश कुमार के अलावा भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी और जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। कैरेबियाई दौरे में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना लगभग तय है, क्योंकि वो पिछले कई समय से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ अभी जयदेव और सैनी के बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।

इस बार डेब्यू के लिए चर्चा में रहने वाले मुकेश कुमार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। वहीं, घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल की तरफ से खेलते हैं। मुकेश ने 39 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 149 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 24 लिस्ट-ए-मैचों में 26 विकेट हासिल किए हैं। अगर बात करें आईपीएल की तो यहां पर मुकेश कुमार ने साल 2023 के आईपीएल की गेंदबाजी से सबका दिल जीता है। इस साल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 7 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें:  संजू सैमसन की ये है डलब खुशी, एशिया कप 2023 में भी होंगे शामिल?

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version