Thursday, June 18

कनाडा में चल रहे ओपन सुपर 500 बैडमिंटन अब अपने अंतिम दौर में चल रहा है। बता दें, कि ये टूर्नामेंट कनाडा के कैलगरी में खेला जा रहै। इस टूर्नामेंट में भारत के लिहाज से एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारत की महिला शटलर खिलाड़ी पीवी सिंधू और युवा पुरुष खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार रात को खेले गए महिला व पुरुष सिंगल मैच में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब आज इन दोनों ही खिलाड़ियों का सेमीफाइनल मुकाबला होगा।

भारत के लिए ओलंपिक में पीवी सिंधू ने दो पदक अपने नाम कर देश का खूब नाम रोशन किया है। कनाडा ओपन में शुक्रवार रात को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महिला सिंगल में सिंधू ने फैंग जी को एकतरफा मुकाबले में 21-13, 21-7 के अंतर से शिकस्त दे दी। ये इस खिलाड़ी की उनके खिलाफ चार मुकाबलों में पहली जीत है। वहीं, दूसरी तरफ युवा पुरुष शटलर खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने सिंगल क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के जूलियन कैराग्गी को 21-8, 17-21, 21-10 के अंतर से शिकस्त दे दी। इन सब के बाद अब आज सिंधू का दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी यागागुची से फाइनल में प्रवेश के लिए मुकाबला होगा। जबकि लक्ष्य सेन का जापान के चौथे वरियता प्राप्त केंटा निशिमोतो से मुकाबला होगा। अगर बात करें पीवी सिंधू के इस जापानी के खिलाफ रिकॉर्ड की तो इनके खिलाफ रिकार्ड 14-10 का है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच इससे पहले वाला मुकाबला पिछले साल सिंगापुर ओपन में खेला गया था। इस मैच में सिंधू को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ लक्ष्य का निशिमोतो के खिलाफ रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है।

ये भी पढ़ें:  डब्लस की जोड़ी ने जीत दर्ज की, कश्यप का खराब प्रदर्शन जारी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version