Saturday, March 21

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला गया। वहीं इस मैच में शतक लगाकर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने इतिहास रच दिया है। क्यूंकि उन्होंने इस लीड्स टेस्ट मैच की चौथी पारी में 149 रनों की काफी शानदार पारी खेली है। इसी के साथ अब वह भारत के खिलाफ चौथी पारी में चेज करते हुए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

बेन डकेट ने लगाया शानदार शतक :-

Ben Duckett
Ben Duckett

इससे पहले लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 62 रन बनाए थे। इसके बाद फिर दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया है। इस दूसरी पारी में उन्होंने 170 गेंद पर 149 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 21 चौका और 1 छक्का भी आया। इसके अलावा यह उनका 6वां टेस्ट शतक है।

Ben Duckett
Ben Duckett

इसके अलावा बेन डकेट भारत के खिलाफ चौथी पारी में चेज करते हुए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी मैच की चौथी पारी में टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम पर था। जो रुट ने यह कारनामा साल 2022 में किया था। लेकिन बेन डकेट ने अब यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

भारत के खिलाफ अच्छे नहीं थे बेन डकेट के आंकड़े :-

Ben Duckett
Ben Duckett

इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला गया। वहीं अब लीड्स टेस्ट मैच में बेन डकेट का बल्ला खूब चला है। लेकिन इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि इससे पहले भारत के खिलाफ डकेट का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसके अलावा यह भारत के खिलाफ उनका दूसरा टेस्ट शतक है।

चौथी पारी में भारत के खिलाफ चेज करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर :-

बेन डकेट – 149 रन

जो रूट – 142 रन

फाफ डु प्लेसिस – 134 रन

दिलीप मेंडिस – 124 रन

डेरिल कलिनन – 122 रन

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version