Thursday, March 5

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को देश के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जाता है। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपनी स्विंग और सीम के साथ वेरिएशन से घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय किया हैं। अपनी मानसिकता के चलते वो घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

लिस्टर ने मई 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपना वनडे डेब्यू किया। इससे पहले उनको उसी साल फरवरी में इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं।

बेन लिस्टर व्यक्तिगत जानकारी (Ben Lister Personal Information)

Ben Lister Profile: Teams, Stats And Career Timeline
Ben Lister Profile: Teams, Stats And Career Timeline

पूरा नाम: बेंजामिन जॉर्ज लिस्टर

जन्म: 1 जनवरी 1996 (हेंडर्सन, ऑकलैंड)

उम्र: 29 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट एआरएम मीडियम फ़ास्ट

भूमिका: ओपनिंग बल्लेबाज

टीमें: न्यूज़ीलैंड, ऑकलैंड, ऑकलैंड ए, सेन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न, सरे जैगुआर्स

2023 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू

न्यूजीलैंड के टैलेंट स्काउटिंग के मैनेजर रह चुके पॉल वाइसमैन ने बेन लिस्टर को काफी प्रतिभा वाले गेंदबाज के रूप में प्रचारित किया था। बेन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं और अंत के ओवरों में धीमी गति से गेंदबाजी कर सकते हैं।

लिस्टर को 2023 की शुरुआत में घरेलू क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड ए और ऑकलैंड के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इंडिया में होने वाली टी20 सीरीज के दौरान छोटे फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका दिया गया था। इसके बाद उन्होंने उसी साल कराची में न्यूज़ीलैंड के लिए अपना वनडे डेब्यू किया, जहाँ उन्होंने बाबर आज़म का विकेट लिया था। ट्रेंट बोल्ट के न्यूज़ीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ने के बाद बाएं हाथ के गेंदबाज को उस कमी को पूरा करने के लिए चुना गया था।

केकेआर की टीम आईपीएल 2026 में लगा सकती है बोली

लिस्टर न्यूज़ीलैंड के बाहर टी20 क्रिकेट में भी रुचि दिखा चुके हैं। उन्होंने टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर और ग्लोबल टी20 कनाडा में सरे जगुआर्स के साथ खेला है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईपीएल में भी मौका मिल सकता है। कई टीमों को तेज गेंदबाजों की जरूरत है और ऐसे में उनके ऊपर बोली लगाई जा सकती है।

टीम साउदी के कोलकाता नाइट राइडर्स में जुड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि केकेआर की टीम उन्हें लेने का प्रयास कर सकती है, क्योंकि दोनों एक ही देश से आते हैं। ईडन गार्डन्स की पिच पर शुरुआत में स्विंग देखने को मिलती है और ऐसे में वे कारगर साबित हो सकते हैं।

बेन लिस्टर करियर टाइमलाइन (Ben Lister Career Timeline)

T20I डेब्यू: बनाम इंडिया (अहमदाबाद) – 1 फरवरी 2023

वनडे डेब्यू: बनाम पाकिस्तान (कराची) – 5 मई 2023

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: ऑकलैंड की ओर से बनाम ओटागो – 7 से 10 नवंबर 2017

लिस्ट A डेब्यू: ऑकलैंड बनाम सेंट्रल डी – 3 दिसंबर 2017

टी20 डेब्यू: ऑकलैंड बनाम सेंट्रल डी – 13 दिसंबर 2017

खेलने का अंदाज और विशेषता

बेन लिस्टर बांये हाथ के तेज गेंदबाज हैं। जो नई गेंद को स्विंग करना अच्छे से जानते हैं। राइट हैंडर के लिए शुरुआत में अंदर आती हुई गेंद काफी घातक साबित होती हैं। यहीं नहीं अब उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुछ नए वेरिएशन भी ऐड किए हैं। अब वो स्लोवेर और यॉर्कर पर भी काफी निर्भर करते हैं जिसके चलते उनका गेम डेवेलप हुआ हैं और उन्हें जल्द ही आईपीएल में भी मौका मिल सकता हैं।

न्यूज़ीलैंड की टीम ट्रेंट बोल्ट के बाद एक लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज ढूंढ रही हैं और अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहता हैं तो उनको टीम में मौका दिया जा सकता हैं।

बेन लिस्टर बॉलिंग आंकड़े (Ben Lister Bowling Stats)

Format Matches Innings Average Wickets Strike Rate Economy 5w 10w
ODIs 3 3 39.50 4 39.0 6.07 0 0
T20Is 12 11 28.72 11 20.0 8.57 0 0
FC 35 57 26.23 82 56.5 2.78 1 0
List A 63 62 33.67 78 37.3 5.41 2 0
T20s 74 73 25.46 76 19.1 7.99 0 0

बेन लिस्टर बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Matches Innings Average Runs Strike Rate 50s 100s
ODIs 3 3 10.00 10 71.42 0 0
T20Is 12 3 0.50 1 16.66 0 0
FC 35 38 10.47 220 36.48 0 0
List A 63 29 12.72 140 74.46 0 0
T20s 74 24 7.60 76 96.20 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version