Sunday, February 8

आज आईपीएल के 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार आपने होम ग्राउंड वानखेड़े में उतरेगी। इस हिसाब से आज के मैच में मुंबई इंडियंस के लिए जीत का खाता खोलने के लिए अच्छा मौका होगा। इस साल के आईपीएल में आरसीबी को छोड़ सभी मैच मेजबानी टीमों ने जीते हैं। आईए इसी कड़ी में अब जानते हैं कि आज के मैच में आपके लिए सबसे बढ़िया फैंटेसी टीम कौन सी हो सकती है। इस फार्मूले में यदि आप टीम बनाएंगे तो आपकी किस्मत खुल सकता है।

विकेटकीपर में ये रहे बेस्ट ऑप्शन

ड्रीम इलेवन की टीम बनाते समय हम बेस्ट विकेटकीपर को चुनते हैं। आज के मैच में विकेटकीपर की दो च्वाइस सही रहेंगी। इसमें दोनों विकेटकीपर आरआर के ही है। जिसमें आप संजू सैमसन और जॉस बटलर को रख सकते हैं। कारण ये है कि इस साल संजू सैमसन की अब तक फॉर्स ठीकठाक है। दूसरी तरफ जॉस बटलर का बल्ला अब तक खामोश है। लेकिन जॉस बटलर उस दर्जे के खिलाड़ी हैं, जो कभी भी फॉर्म में वापस आ सकते हैं।

 ये बल्लेबाज मचा सकते हैं तहलका

आज की ड्रीम इलेवन टीम में बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। अब तक जायसवाल का बल्ला खामोश है। लेकिन आज के मैच में लग रहा है कि वो शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और तिलक वर्मा तेजी से रन बना रहे हैं। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और रियान पराग को रख सकते हैं। रियान पराग इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं तो वो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना कमाल दिखा सकते हैं।

आज की टीम के गेंदबाज

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। लेकिन फिर भी कुछ गेंदबाज यहां पर भी अच्छे खासे विकेट निकाल लेते हैं। ऐसे में आज के मैच में आप गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और गेराल्ड कोएजी को शामिल कर सकते हैं।

RR vs MI ड्रीम इलेवन टीम

विकेटकीपर- संजू सैमसन, जॉस बटलर

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, रियान पराग

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, गेराल्ड कोएजी

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमरियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्युक वुड, सूर्यकुमार यादव

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, आवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्निन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल, तनुष कोटियान

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में विराट ने एक और नया किर्तीमान किया स्थापित, हासिल किया पहला स्थान

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version