Tuesday, June 16

IPL 2024 से पहले विराट कोहली को इसी साल होने वाले टी-20 विश्वकप में ना खिलाए जाने की बात सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही थी। लेकिन जैसे ही आईपीएल का 17वां सीजन शुरु हुआ वैसे ही विराट ने उनके आलोचकों का मूंह बंद कर दिया। यदि पहले मैच को हटा दें उसके बाद अगले दो मैच में कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक लगा दिया। बीते शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोहली ने 83 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। इस पारी के दम पर कोहली ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इसके अलावा वो मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर भी पहुंच गए हैं।

कोहली के नाम दर्ज हुआ ये नया रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 83 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद कोहली टी-20 क्रिकेट के इतिहास में एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दरअसल, कोहली ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3243 रन बना दिए हैं। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को पीछे छोड़ा। जिन्होंने मीरपुर के मैदान पर 3238 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स हैं, जिन्होंने ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर टी-20 क्रिकेट में 3036 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर को भी छोड़ा पीछे

बता दें आईपीएल में कोहली अब सबसे ज्यादा बार 80 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले बल्लेबाज के मामले में दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 16वीं बार 80 रन से ज्यादा की पारी खेल दी है। इस मामले में विराट ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर को पीछे छोड़ा। वार्नर ने आईपीएल इतिहास में अब तक 15 बार एक पारी में 80 से अधिक रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: दो मैचों में दो हार, इसका कौन है जिम्मेदार, SRH के खिलाफ हार्दिक ने लिए चौंकाने वाले फैसले

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version