महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका करेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी। महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होगी, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम अन्य सभी सात टीमों के खिलाफ ग्रुप-स्टेज में एक-एक मैच खेलेगी, जिसमें से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को खेला जाएगा
महिला वर्ल्ड कप के इतिहास की कुछ बेहतरीन गेंदबाज़ी प्रदर्शन के बारे में जानते हैं जिन्होंने पूरी विपक्षी टीम की बल्लेबाज़ी यूनिट को चुनौती दी।
ICC महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ों के रिकॉर्ड
1. झूलन गोस्वामी (भारतीय महिला टीम):

पूर्व भारतीय दाएँ हाथ की तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 34 पारियों में 43 विकेट (औसत 21.74) लिए हैं, जिसमें दो बार 4 विकेट शामिल हैं। वह 2005 से 2022 तक इस टूर्नामेंट में खेलीं। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन4/16 है।
2. लिन फुलस्टन (ऑस्ट्रेलिया महिला टीम):

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बाएँ हाथ की स्पिनर लिन फुलस्टन ने 1982 और 1988 के बीच टूर्नामेंट में केवल 20 मैचों (औसत 11.94) में 39 विकेट लिए थे। प्रतियोगिता के इतिहास में उन्होंने दो बार 5 विकेट और दो बार 4 विकेट लिए। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 है।
3. कैरोल होजेस (इंग्लैंड महिला टीम):

पूर्व इंग्लिश ऑफ़-स्पिनर कैरोल होजेस ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 24 मैचों में 37 विकेट (औसत 14.86) लिए। 1982 और 1993 के बीच इस टूर्नामेंट में खेलते हुए, उन्होंने तीन बार 4 विकेट लिए। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/3 है।
4. क्लेयर टेलर (इंग्लैंड महिला टीम):

पूर्व इंग्लिश दाएँ हाथ की मध्यम तेज़ गेंदबाज़ क्लेयर टेलर ने टूर्नामेंट की 25 पारियों में 36 विकेट (औसत 13.94) लिए। उन्होंने 1988 और 2005 के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट में दो बार 4 विकेट लिए। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/13 है।
5. शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका महिला टीम):

अपने महिला वनडे विश्व कप करियर (2009-2022) में, दक्षिण अफ्रीका की पूर्व मध्यम तेज़ गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल ने 24 पारियों में 36 विकेट (औसत 23.72) लिए, जिसमें एक बार 4 विकेट शामिल हैं। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/41 है।
6.आन्या श्रुबसोल (इंग्लैंड महिला टीम):

इंग्लैंड की आन्या श्रुबसोल ने वनडे विश्व कप करियर (2009-2022) में 23 मैचों में 20.35 की औसत से 34 विकेट लिए हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में उन्होंने दो बार 5 विकेट और एक बार 4 विकेट लिए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/46 का रहा है।
7. मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया महिला टीम):

ऑस्ट्रेलिया टीम की दाएँ हाथ की तेज़ गेंदबाज़ मेगन शुट्ट ने विश्व कप में 23 मैचों में 25.91 की औसत से 34 विकेट लिए हैं। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/40 है।







