Friday, February 20

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका करेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी। महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होगी, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम अन्य सभी सात टीमों के खिलाफ ग्रुप-स्टेज में एक-एक मैच खेलेगी, जिसमें से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी।

आईसीसी द्वारा चुने गए अंपायर्स और रेफरियों के पैनल में तीन भारतीय नाम भी शामिल हैं। जीएस लक्ष्मी रेफरी होंगी, जबकि वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन अंपायर के रूप में मौजूद रहेंगी। इससे पहले 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भी महिला अंपायर और मैच ऑफिशियल्स देखी गई थीं।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने क्या कहा

2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स और हाल ही में हुए दो महिला टी20 विश्व कप में मैच रेफरी और अंपायर पूरी तरह महिलाएं थीं, लेकिन किसी भी वनडे विश्व कप में ऐसा पहली बार हो रहा है। जय शाह ने कहा कि यह महिला क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। इससे खेल में नई कहानियों और अवसरों के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मैच अधिकारियों के पैनल में शामिल करना न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि यह क्रिकेट में महिलाओं और पुरुषों को बराबरी का अवसर देने की आईसीसी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

आईसीसी मैच अधिकारियों का पैनल

मैच रेफरी: टूडी एंडरसन (न्यूज़ीलैंड), शांड्रे फ्रिट्ज (दक्षिण अफ्रीका), जीएस लक्ष्मी (भारत), मिशेल परेरा (श्रीलंका)।

ऑन-फील्ड और टीवी अंपायर: सू रेडफर्न (इंग्लैंड), क्लेयर पोलोसाक और एलोइस शेरिडन (ऑस्ट्रेलिया), कैंडेस ला बोर्ड और जैकलिन विलियम्स (वेस्टइंडीज), किम कॉटन (न्यूज़ीलैंड), सारा दंबनेवाना (जिम्बाब्वे), शथिरा जाकिर जेसी (बांग्लादेश), केरिन क्लैस्टे और लॉरेन एजेनबैग (दक्षिण अफ्रीका), एन जनानी, वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन (भारत), निमाली परेरा (श्रीलंका)।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version