Friday, March 13

बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर को अंतिम गेंद पर हराया। बॉलिंग ऑलराउंडर Ben Dwarshuis गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करके इस मैच के हीरो रहे।

BBL 2024-25 के आठवें मुकाबले में मोइजेज हेनरिक्स की कप्तानी वाली सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर ने निर्धारित 20.0 ओवरों में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे।

थंडर की ओर से कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने सबसे ज्यादा 50 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए थे। उनके अलावा, ओलिवियर डेविस ने 34 गेंदों पर एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 47 रन, कप्तान डेविड वॉर्नर ने 10 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन सैम बिलिंग्स ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 गेंदों पर 15 रन बनाए।

बेन ड्वार्शुइस और अकील हुसैन ने की शानदार गेंदबाजी

Sydney Sixers
Sydney Sixers

सिडनी सिक्सर्स की ओर से स्पिनर अकील हुसैन ने 4 ओवरों में 23 रन खर्च करते हुए 2 विकेट और फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर बेन ड्वार्शुइस ने 4 ओवरों में 26 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, शॉन एबॉट ने 4 ओवरों में 31 रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया। इन गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के चलते थंडर बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सकी।

सिडनी सिक्सर्स ने अंतिम गेंद पर हासिल की जीत

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्सर्स ने औसत शुरूआत की, जिसके चलते वह अंतिम ओवरों में मुश्किल में फंस गए। उन्हें अंतिम तीन ओवरों में 30 रनों की आवश्यकता थी और छह विकेट शेष बचे थे, लेकिन डेनियल सैम्स ने 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और अब सिक्सर्स को अंतिम 12 गेंदों पर 24 रनों की दरकार थी।

थंडर के लिए 19वां ओवर फेंकने आए लोकी फर्ग्युसन ने पहली ही गेंद पर लाचलन शॉ (7 गेंदों पर 8 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद बेन ड्वार्शुइस बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया दिया और फिर अगली चार गेंदों पर मात्र तीन रन आए। अब सिक्सर्स को अंतिम ओवर में 15 रन चाहिए थे और 5 विकेट शेष बचे थे।

सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच ऐसा रहा फाइनल ओवर थ्रिलर

BBL 2024-25: Ben Dwarshuis Snatched Victory From Sydney Thunder In The Final Over Thriller
Ben Dwarshuis and Jordan Silk (Sydney Sixers, BBL 2024-25)

सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच फाइनल ओवर थ्रिलर में क्रिस ग्रीन 15 रन बचाने के लिए गेंदबाजी करने आए थे। ड्वार्शुइस और जॉर्डन सिल्क दोनों टारगेट चेज करने के लिए क्रीज पर खड़े थे। ग्रीन ने पहली तीन गेंदों पर क्रमशः 2, 2 और 1 रन खर्च किए और ड्वार्शुइस को स्ट्राइक पर से हटा दिया।

अब सिक्सर्स को अंतिम तीन गेंदों पर 10 रनों की दरकार थी। इसके बाद, गेंदबाज ने दो वाइड गेंदें फेंक दी और फिर चौथी लीगल डिलीवरी पर सिल्क ने सिंगल ले लिया। अब सिक्सर्स को दो गेंदों पर 7 रन चाहिए थे। फिर ग्रीन ने एक फुलटॉस बॉल फेंक दी, जिस पर ड्वार्शुइस ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया और स्कोर बराबर हो गया। फिर बल्लेबाज ने अंतिम गेंद पर सिंगल ले लिया और अपनी टीम को जीत दिला दी।

यहां देखें अंतिम दो गेंदों का वीडियो:

बेन ड्वार्शुइस रहे सिडनी सिक्सर्स की जीत के हीरो

Ben Dwarshuis
Ben Dwarshuis

सिडनी सिक्सर्स के बॉलिंग ऑलराउंडर बेन ड्वार्शुइस अपनी टीम की जीत के हीरो रहे। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में मात्र 26 रन खर्च किए और शेरफन रदरफोर्ड एवं डेनियल सैम्स के रूप में 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा, रन चेज में फंसी टीम को 8 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 20* रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उनके इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version