Thursday, June 18

आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं और अब सिर्फ कुछ मुकाबलों के बाद चैंपियन का पता चल जायेगा। हालाँकि अब सभी टीमों के लिए नॉकऑउट मुकाबले बचे हुए हैं। जिसके चलते हर टीम के ऊपर काफी ज्यादा प्रेसर होगा।

अब प्लेऑफ में पहुंचना और भी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा हैं। क्योंकि लगातार कम्पटीशन बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे में प्लेऑफ में शामिल होना भी एक उपलब्धि सी हैं। लेकिन कुछ टीमें ऐसी हैं जिन्होंने प्लेऑफ में पहुंचने को एक आदत सा बना लिया था। तो चलिए जानते हैं कि अब तक आईपीएल में कौन सी टीमों ने लगातार सबसे ज्यादा साल तक क्वालीफाई किया हैं।

लगातार कई सालों तक प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमें

3. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 2016-2020

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अभी भले ही ऑन एंड ऑफ़ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर रही हो। लेकिन एक समय जब डेविड वार्नर टीम के कप्तान थे तब वो लगातार हर साल क्वालीफाई किया करती थी।

साल 2016 से लेकर 2020 तक हैदराबाद की टीम ने लगातार 5 सालों तक उन्होंने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। यहीं नहीं 2016 में तो वो ट्रॉफी भी जीतने में सफल हुई थी। 2018 को छोड़कर बाकी सभी सालों में वार्नर ने टीम की कप्तानी संभाली थी। उस सीजन केन विलियम्सन टीम की अगुवाई कर रहे थे और उन्हें फाइनल तक भी ले गए थे।

2. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2010-2015

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस भले ही पिछले कुछ समय से लगातार कंसिस्टेंट परफॉर्म न कर पा रही हो लेकिन सक समय था जब वो लगातार न सिर्फ ट्रॉफी जीता करते थे बल्कि प्लेऑफ में भी जगह बनाते थे।

2010 से लेकर 2015 तक मुंबई इंडियंस ने लगातार 6 साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। इस दौरान उन्होंने दो बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब भी जीता था।

1. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 2008-2019

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीम हैं। धोनी की कप्तानी में टीम बेताज बादशाह हुआ करती थी। वो न सिर्फ प्लेऑफ में क्वालीफाई करती थी बल्कि चैंपियन भी बनती थी। सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में जाने का रिकॉर्ड भी चेन्नई के नाम ही हैं।

पिछले कुछ समय में भले ही चेन्नई के प्रदर्शन में गिरावट आई हो लेकिन जब माही टीम की कमान संभाल रहे थे तब यही कहा जाता था कि आईपीएल में 7 टीमें सिर्फ चेन्नई से फाइनल खेलने के लिए भिड़ती हैं।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले सीजन से लेकर 2019 तक लगातार प्लेऑफ के लिए जगह बनाई थी। उनकी कप्तानी में टीम लगातार 10 सीजन प्लेऑफ में पहुंची थी और 3 बार चैंपियन भी बानी थी और इस दौरान 8 फाइनल भी खेले थे।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version