Rule of Catching in Boundary:- मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने बाउंड्री पर लिए जाने वाले कैच के नियम को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इसके चलते हुए अब ‘बनी हॉप’ तरीका को पूरी तरह से अवैध करार कर दिया गया है। इस ‘बनी हॉप’ का मतलब है कि जब कोई खिलाड़ी बाउंड्री के बाहर जाने के बाद हवा में उछलकर गेंद को अंदर फेंक कर कैच पकड़ता है। इसके लिए अब नया नियम इसी महीने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियमों में शामिल किया जाने वाला है। लेकिन इसमें आधिकारिक रूप से बदलाव अगले साल अक्टूबर 2026 से होगा।
क्या है इसका नया नियम :-
इस नए नियम के अनुसार अगर कोई फील्डर हवा में रहते हुए सीमा रेखा के बाहर जाता है तो वह केवल एक बार ही गेंद को छू सकता है। क्यूंकि अब उसे कैच को मान्य करने के लिए गेंद छूने के बाद दोबारा मैदान के अंदर आना होगा। जबकि पहले के नियम के अनुसार खिलाड़ी गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाकर कई बार हवा में उछाल सकता था। लेकिन तब वह गेंद के संपर्क में आने पर हवा में होना चाहिए।
इस कैच के बाद हुआ था विवाद :-
साल 2023 सीजन में बिग बैश लीग में माइकल नेसर द्वारा किया गया ऐसा ही कैच काफी चर्चा में रहा था। क्यूंकि तब उन्होंने हवा में रहते हुए गेंद को उछाला और फिर मैदान में लौटकर कैच पूरा किया था।
वहीं उस समय यह नियमों के तहत सही था। लेकिन इसे लेकर तब खेल की भावना पर बहस छिड़ गई थी। वहीं तब नेसर ने बताया था कि उनको यह तरीका उनके साथी खिलाड़ी मैट रेनशॉ से प्रेरणा लेकर सूझा था। जिन्होंने साल 2020 में इसी तरह का कैच लिया था।
17 जून से लागू होगा यह नया नियम :-
अब यह नया नियम आगामी 17 जून से लागू हो जाएगा। तब श्रीलंका क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच गाले में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का नया चक्र शुरू हो जाएगा। लेकिन फिर भी MCC के नियमों में यह बदलाव आधिकारिक रूप से अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
इसके अलावा अब क्रिकेट के नियमों में यह एक बड़ा बदलाब माना जा रहा है और आने वाले मैचों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। इसके चलते हुए अब सीमा रेखा के पास होने वाले कैच के तरीके पूरी तरह बदल जाएंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।