Friday, March 20

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी। इस बार महिला विश्व कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से होगा, जबकि इसका ख़िताबी फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा।टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के ख़िलाफ सात ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी, जिनमें से टॉप चार टीमें नॉकआउट मुकाबलों में पहुँचेंगी।

इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है। पहला मैच श्रीलंका और भारत के बीच खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में कौन से पाँच बड़े रिकॉर्ड टूट सकते हैं, आइए उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

महिला वर्ल्ड कप के अब तक के इतिहास में बहुत से रिकॉर्ड बने हैं, पर आज हम वर्ल्ड कप से जुड़े सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड, सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी, वर्ल्ड कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर, सर्वाधिक शतक और सर्वाधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी के बारे में जानते हैं।

महिला वर्ल्ड कप से जुड़े 5 प्रमुख रिकॉर्ड:

1. महिला वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

खिलाड़ी देश रन
डेबी हॉकले न्यूज़ीलैंड 1501
मिताली राज भारत 1321
जेनेट ब्रिटिन इंग्लैंड 1299
चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 1231
सूजी बेट्स न्यूज़ीलैंड 1179
बेलिंडा क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 1151
करेन रोल्टन ऑस्ट्रेलिया 974
मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया 948
हरमनप्रीत कौर भारत 886
क्लेयर टेलर इंग्लैंड 856

2. महिला वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी देश प्रदर्शन (विकेट/रन)
झूलन गोस्वामी भारत 4/16
लिन फुलस्टन ऑस्ट्रेलिया 5/27
कैरोल होजेस इंग्लैंड 4/3
क्लेयर टेलर इंग्लैंड 4/13
शब्निम इस्माइल दक्षिण अफ्रीका 4/41
अन्या श्रुबसोल इंग्लैंड 6/46
मेगन शट ऑस्ट्रेलिया 3/40
कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक ऑस्ट्रेलिया 3/18
शेरोन ट्रेड्रिया ऑस्ट्रेलिया 4/25
मारिज़ैन कप्प दक्षिण अफ्रीका 5/45

3. महिला वर्ल्ड कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ी देश स्कोर
बेलिंडा क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 229* (1997)
चमारी अथापत्थु श्रीलंका 178* (2017)
चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 173* (1997)
हरमनप्रीत कौर भारत 171* (2017)
स्टेफनी टेलर वेस्टइंडीज 171 (2013)
एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया 170 (2022)
सूजी बेट्स न्यूज़ीलैंड 168 (2009)
करेन रोल्टन ऑस्ट्रेलिया 154* (2000)
मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया 152* (2017)
नैट सिवर-ब्रंट इंग्लैंड 148* (2022)

4. महिला वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक

खिलाड़ी देश शतक
नैट साइवर-ब्रंट इंग्लैंड 4
सूजी बेट्स न्यूज़ीलैंड 4
चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 4
जेनेट ब्रिटिन इंग्लैंड 4
क्लेयर टेलर इंग्लैंड 3
मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया 3
करेन रोल्टन ऑस्ट्रेलिया 3
हरमनप्रीत कौर भारत 3
रूथ बकस्टीन ऑस्ट्रेलिया 2
लिंडसे रीलर ऑस्ट्रेलिया 2

5. महिला वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी देश छक्के साल
डिएंड्रा डॉटिन वेस्टइंडीज 22 2009–2022
हरमनप्रीत कौर भारत 20 2009–2025
सोफी डिवाइन न्यूज़ीलैंड 18 2009–2022
लिज़ेल ली दक्षिण अफ्रीका 12 2017–2022
क्लो ट्रायोन दक्षिण अफ्रीका 11 2013–2022
स्मृति मंधाना भारत 8 2017–2025
सूजी बेट्स न्यूज़ीलैंड 8 2009–2022
चमारी अथापट्टू श्रीलंका 7 2013–2025
मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया 7 2013–2022
एशले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया 6 2017–2022

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version