Thursday, March 12

बिहार की क्रिकेट टीम ने बुधवार को वनडे क्रिकेट में ऐसा काम किया, जो पहले कभी नहीं हुआ था। अभी विजय हजारे ट्रॉफी चल रही है। यह एक घरेलू टूर्नामेंट है, लेकिन बिहार की टीम ने जो किया है, वह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पहले वैभव सूर्यवंशी ने तेज शतक लगाया। इसके बाद कप्तान साकिबुल गनी ने भी शानदार शतक जड़ा। इन दोनों की बदौलत बिहार की टीम ने विश्व क्रिकेट में नया इतिहास बना दिया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम ने 50 ओवर में ही बना दिए रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफी 50 ओवर का मैच होता है, इसलिए इसे वनडे क्रिकेट माना जाता है। यह इंटरनेशनल मैच नहीं है, लेकिन इसे लिस्ट ए क्रिकेट में गिना जाता है। इसी टूर्नामेंट में बिहार की टीम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 50 ओवर में सिर्फ 6 विकेट खोकर 574 रन बना दिए। इससे पहले 50 ओवर के क्रिकेट में एक पारी में इतना बड़ा स्कोर कभी नहीं बना था। न इंटरनेशनल क्रिकेट में और न ही घरेलू क्रिकेट में कोई टीम ऐसा कर पाई थी।

तमिलनाडु का विजय हजारे ट्रॉफी में टूटा रिकॉर्ड

अब बिहार की टीम का बनाया गया 574 रन का स्कोर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। बिहार ने तमिलनाडु का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। तमिलनाडु ने 2022 में दो विकेट खोकर 502 रन बनाए थे, लेकिन अब वह रिकॉर्ड खत्म हो गया है। खास बात यह है कि दोनों बार जब 500 से ज्यादा रन बने, तब सामने अरुणाचल प्रदेश की टीम ही थी।

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बने वाली टॉप 7 टीम्स

टीम स्कोर ओवर रन रेट (RR) पारी विपक्ष मैदान मैच तिथि स्कोरकार्ड
बिहार 574/6 50.0 11.48 1 बनाम अरुणाचल रांची 24 दिसम्बर 2025 लिस्ट A
तमिलनाडु 506/2 50.0 10.12 1 बनाम अरुणाचल बेंगलुरु 21 नवम्बर 2022 लिस्ट A
इंग्लैंड 498/4 50.0 9.96 1 बनाम नीदरलैंड्स एम्स्टलवीन 17 जून 2022 ODI #4413
सरे 496/4 50.0 9.92 1 बनाम ग्लॉस्टरशायर द ओवल 29 अप्रैल 2007 लिस्ट A
इंग्लैंड 481/6 50.0 9.62 1 बनाम ऑस्ट्रेलिया नॉटिंघम 19 जून 2018 ODI #4011
इंडिया ए 458/4 50.0 9.16 1 बनाम लीसेस्टरशायर लीसेस्टर 19 जून 2018 लिस्ट A
मुंबई 457/4 50.0 9.14 1 बनाम पुदुचेरी जयपुर 25 फ़रवरी 2021 लिस्ट A

आयुष, साकिबुल और वैभव ने लगाया शतक

बिहार की टीम ने बहुत बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। इसमें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और कप्तान साकिबुल गनी का सबसे बड़ा योगदान रहा। वैभव ने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन की शानदार पारी खेली। वहीं साकिबुल गनी ने 40 गेंदों में नाबाद 128 रन बनाए। बीच में आयुष ने भी 56 गेंदों में 116 रन की बेहतरीन पारी खेली। अब लगभग तय है कि अरुणाचल प्रदेश की टीम यह मैच हार जाएगी। बस अब सबकी नजर इस बात पर है कि हार कितनी बड़ी होगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version