T20 International: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले टी-20 मैच हमेशा रोमांच से भरपूर रहते हैं। क्यूंकि जब-2 इन दोनों टीमों के बल्लेबाज अपनी विस्फोटक पारियों से सुर्खियां बटोरते हैं तो कई बार इन टीमों के गेंदबाजों के लिए यह मैच बेहद कठिन साबित होते हैं। इसके अलावा इन दोनों टीमों में कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने एक पारी में जमकर रन लुटाए और उनकी गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के सामने बिल्कुल बेअसर दिखी है। इसके चलते हुए आइए उन गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाए हैं।
1. भुवनेश्वर कुमार :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2012 में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपने 4 ओवर में 46 रन रन लुटाए थे। वहीं तब यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था। इसके अलावा इस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 11.50 की रही थी।

इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने केवल एक विकेट ही लिया था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 181 रन ही बना पाई थी। वहीं तब इस मैच को भारतीय टीम 11 रन से जीत गई थी।
2. नसीम शाह :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 45 रन खर्च कर दिए थे। इसके चलते हुए इस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 11.25 की रही थी। वहीं इस मैच में खेलते हुए उनको 1 विकेट भी मिला था।

तब यह मैच दुबई में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम ने अपने 5 विकेट खोकर उस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था।
3. एस श्रीसंत, सोहेल तनवीर, हसन अली, हार्दिक पांड्या :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर संयुक्त रूप से 4 गेंदबाजों एस श्रीसंत, सोहेल तनवीर, हसन अली और हार्दिक पांड्या का नाम आता है। इसके चलते हुए एस श्रीसंत (2007), सोहेल तनवीर (2012), हसन अली (2021) और हार्दिक पांड्या (2022) ने अपने 4 ओवर के कोटे में तब 44-44 रन लुटाए थे।

वहीं तब इन सभी चारों गेंदबाजों की इकॉनमी रेट उन मुकाबलों में 11 की रही थी। इसके अलावा श्रीसंत और हार्दिक ने तब इन मैचों में खेलते हुए 1-1 विकेट लिया था। जबकि हसन अली ने तब 2 विकेट लिए थे। इसके अलावा सोहेल तनवीर तब एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।
4. मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल :-
इस सूची में चौथे पायदान पर संयुक्त रूप से 2 गेंदबाज का नाम आता है। क्यूंकि तब भारतीय टीम के दोनों गेंदबाज मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल ने अपने 4 ओवर के कोटे में 43 रन लुटाए थे। इसके चलते हुए शमी ने साल 2021 में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए 3.5 ओवर में 43 रन खर्च किए थे।

वहीं तब इस मैच में उनकी इकॉनमी 11.21 की रही थी। जबकि अन्य भारतीय गेंदबाज चहल ने साल 2022 में इतने ही रन खर्च किए थे। उस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 11.21 की रही थी। लेकिन तब इन दोनों ही मैचों में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







