Wednesday, February 18

T20 cricket: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में खेलते हुए लगातार बल्लेबाजों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। इसके चलते हुए ही अब इस फॉर्मेट में भी 200 रन का स्कोर आम हो गया है। इसके अलावा आए दिन कई टीमें 200+ रनों का स्कोर खड़ा करके विरोधी टीम पर अपना दबाव बना देती है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में खेलते हुए 200 से अधिक रन के स्कोर को सुरक्षित माना जाता है। आइए टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 200+ रनों का स्कोर बनाने वाली टीमों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. भारतीय क्रिकेट टीम :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 249 मैचों में खेलते हुए 41 बार 200+ रन के स्कोर बनाए हैं। इनमें खेलते हुए उनको 35 में जीत और 5 में हार मिली है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में भारतीय टीम का एक मैच टाई भी रहा है।

Indian cricket team
Indian cricket team

भारतीय टीम की इन 5 हार में से 3 पहले बल्लेबाजी करते हुए और 2 बाद में बल्लेबाजी करते हुए मिली है। इसके अलावा भारतीय टीम ने 32 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए और 9 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 200+ रन के स्कोर बनाए हैं।

2. समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 303 मैचों में खेलते हुए 40 बार 200+ रन के स्कोर बनाए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से समरसेट को 34 में जीत और 6 में हार मिली है।

Somerset County Cricket Club
Somerset County Cricket Club

समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब की इन 6 हार में से उसे 2 पहले बल्लेबाजी करते हुए और 4 बार बाद में बल्लेबाजी करते हुए मिली है। जबकि समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब ने 32 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए और 8 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 200+ रन के स्कोर बनाए हैं।

3. चेन्नई सुपरकिंग्स :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर इंडियन प्रीमियर लीग की प्रमुख टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम आता है। आईपीएल की इस सबसे सफल टीम ने कुल 277 मैचों में 38 बार यह कारनामा किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को इनमें से 28 में जीत और 10 में हार मिली है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

इस टीम की इन 10 हार में से 5 उसे पहले बल्लेबाजी करते हुए और 5 बाद में बल्लेबाजी करते हए मिली है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 30 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए और 8 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 200+ रन के स्कोर बनाए हैं।

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :-

इस सूची में चौथे पायदान पर आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आता है। इस टीम ने भी कुल 286 मैचों में 37 बार 200+ रन का स्कोर खड़ा किया है। इनमें खेलते हुए उनको इनमें से 26 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है।

royal challengers bangalore team
royal challengers bangalore team

इस बीच उनका एक मैच टाई और एक अनिर्णित रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की इन 9 हार में से उनको 5 पहले बल्लेबाजी करते हुए और 4 बाद में बल्लेबाजी करते हुए मिली है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने 28 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए और 9 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 200+ रन का स्कोर खड़ा किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version