T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट कहा जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला मैच हमेशा से काफी दिलचस्प होता है। क्यूंकि जब भी ये दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं तो पूरा क्रिकेट जगत इस मैच को देखने के लिए उकाफी उत्सुक होता है। इसके चलते हुए एशिया कप 2025 में भी दोनों टीमें जब सुपर-4 में आपस में खेली थी तो भारत की तरफ से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। आइए पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से की गई सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर डाल लेते हैं।
1. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या :-
इस सूची में पहले पायदान पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने साल 2022 के टी-20 विश्व कप में मेलबर्न के मैदान पर खेलते हुए 5वें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की थी।

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वहीं इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि हार्दिक पंड्या के बल्ले से भी 40 रन आए थे।
2. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल :-
इस सूची में अब दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी का नाम आ गया है। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करे हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने भी अपने 4 विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इसके अलावा इस मैच में गिल ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए थे। जबकि अभिषेक ने 39 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके चलते हुए इस भारतीय सलामी जोड़ी ने तब पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़ दिए थे। उनके अलावा इसी मैच में तिलक वर्मा ने नाबाद 30 रन की पारी खेली थी।
3. पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी :-
एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से तब पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने 105 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की थी।

इसके अलावा यह भारत की तरफ से किसी भी सलामी जोड़ी की पाकिस्तान के विरुद्ध टी-20 में पहली शतकीय साझेदारी भी साबित हुई है। क्यूंकि इससे पहले पाकिस्तान के विरुद्ध पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे (77 रन, 2012) के नाम दर्ज था।
4. युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारत के दो पूर्व महान खिलाड़ी युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों की भारतीय जोड़ी ने साल 2012 में चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़े थे। इस मैच में खेलते हुए युवराज सिंह ने 36 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली थी।

जबकि इसी मैच में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से भी 23 गेंदों में 33 रन की पारी आई थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान टीम अपने 7 विकेट के नुकसान पर तब केवल 181 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए तब इस मैच में भारतीय टीम को 11 रन से जीत मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







