T20 Internationals: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। तभी तो अब इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन आईपीएल में अपने बल्ले से धूम मचाने के बाद उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था। इसका उन्होंने अब भरपूर फायदा उठाया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने एशिया कप 2025 के दौरान अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। लेकिन अब वह अपनी शुरुआती 20 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. अभिषेक शर्मा :-
इस सूची में पहले पायदान पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आ गया है। इस युवा बल्लेबाज ने जुलाई 2024 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अभी तक उन्होंने अपनी 20 पारियों में खेलते हुए 700 से अधिक रन बना लिए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 53 छक्के भी आए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 50 छक्के पूरे करने के लिए 331 गेंदों का सहारा लिया था। इसके चलते हुए अब वह सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
2. युवराज सिंह :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया हुआ है। यह उपलब्धि उन्होंने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ हासिल की थी।

इसके अलावा इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी शुरुआती 20 पारियों में 38 छक्के लगाए थे। जबकि उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 58 मैचों में खेलते हुए 28.02 की बल्लेबाजी औसत और 136.38 की स्ट्राइक रेट से 1,177 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 74 छक्के भी आए थे।
3. यशस्वी जायसवाल :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के अन्य युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपनी शुरुआती 20 पारियों में खेलते हुए 36 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 23 टी-20 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 22 पारियों में 36.15 की बल्लेबाजी औसत और 164.31 की स्ट्राइक रेट के साथ 723 रन बनाए थे। इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में अभी तक 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 100 रन रहा है। यह बड़ा स्कोर उन्होंने नेपाल की टीम के खिलाफ एशियाई खेलों में बनाया था।
4. तिलक वर्मा :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम आता है। इस युवा बल्लेबाज ने भी अभी तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में खेलते हुए सभी को प्रभावित किया है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक सीमित मौकों पर खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

इसके अलावा इस शीर्षक्रम के बल्लेबाज ने अपनी शुरुआती 20 पारियों में 36 छक्के लगाए हैं। जबकि वह इस फॉर्मेट में अभी तक 2 शतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लगातार 2 पारियों में शतक लगाने में सफलता भी हासिल की है। उन्होंने साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







